इमरान हाशमी की हालिया रिलीज 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी सॉलिड परफॉर्म किया है. इसने अपना बजट तो रिलीज के तीन दिन में ही वसूल कर लिया था और तब से मुनाफा ही बटोर रही है. हालांकि अब 'आवारापन 2' को के लिए अच्छी कमाई करने का आखिरी बड़ा मौका है क्योंकि बुधवार से इसे बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक से कड़ी टक्कर मिलेगी. चलिए यहां जान लेते हैं कि 'आवारापन 2' ने रिलीज के 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?


'आवारापन 2' की 12वें दिन की कितनी रही कमाई?
'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते में ही सुपरहिट का टैग ले चुकी है. इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ कमाए थे. दूसरे शुक्रवार को इसने 5.75 करोड़ कमाए थे. लेकिन इसके बाद दूसरे वीकेंड पर इसने बढ़त दिखाई और दूसरे शनिवार को 8.25 करोड़ और दूसरे रविवार को 8.75 करोड़ की कमाई की.


हालांकि दूसरे मंडे इसकी कमाई को झटका लगा था और ये बस 2.75 करोड़ ही कमा पाई थी. लेकिन 12वें दिन इसे 'डिस्काउंटेड ट्यूजडे' का फायदा हुआ है. इसी के साथ दूसरे मंगलवार को इसकी कमाई में तेजी देखी गई है.



  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'आवारापन 2' ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया है.

  • इसी के साथ 'आवारापन 2' की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 143 करोड़ रुपये हो गई है.




:-'धमाल 4' का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन


'आवारापन 2' ने इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
बता दे कि 'आवारापन 2' ने 143 करोड की कमाई के साथ अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स के 141 करोड़ के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. इतना ही नहीं इसने सलमान खान की 2011 में आई बॉडीगार्ड के 142 करोड़ के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. अब ये 85वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. अब इसके निशाने पर आमिर खान की ठग्स ऑफि हिंदुस्तान ( 145.29 करोड़ ) है.इसे ये 13वें दिन आसानी से मात दे देगी. 




'आवारापन 2' के लिए 'टॉक्सिक' बनेगी मुसीबत
'आवारापन 2' अभी तक बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी लेकिन शुक्रवार से इसका खेल बिगाड़ने के लिए अब सिनेमाघरों में यश की टॉक्सिक आ गई है. टॉक्सिक का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसी के चलते इसकी जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है. फिल्म के ओपनिंग डे पर 100 करोड़ कमाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं. ऐसे में अब 'आवारापन 2' के लिए कमाई करना मुश्किल होगा. देखने वाली बात होगी कि  ये यश स्टारर फिल्म के आगे 200 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है या नहीं. 


:-‘हैवान’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, अक्षय का दिखा खौफनाक अवतार, ब्लाइंड बने सैफ की दमदार एक्टिंग


 

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.