फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं. वो फिल्म को जोरों-शोरों से प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने 'स्पिरिट' के बारे में बात की. साथ ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर भी रिएक्ट किया.


'वाराणसी' स्पिरिट से बड़ी- संदीप रेड्डी
हैदराबाद में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप ने कहा कि स्पिरिट 5 मार्च को रिलीज हो रही है. 'वाराणसी' अप्रैल में रिलीज होगी. जब दोनों को 1000 करोड़ वाली फिल्में कहा गया, तो संदीप ने बीच में टोका. उन्होंने मना करने का इशारा करते हुए कहा, 'वो फिल्म और भी बड़ी है.' जब संदीप से पूछा गया कि क्या अच्छा बिजनेस करने के लिए एक महीने का गैप काफी है. इस पर संदीप ने कहा, 'हां, ये काफी होगा. हमारे पास लगभग 37 दिन हैं. मुझे ऐसा लगता है कि ये काफी होना चाहिए.'


ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस: 'टॉक्सिक' बनी तूफान, 5 बजे तक बनीं 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म


जब बार-बार वाराणसी के साथ क्लैश को सवाल किया गया तो संदीप ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'ठीक है, हम तारीख बदल देंगे. क्या? (हंसते हुए) क्या आप ये ही सुनना चाहते हैं? ऐसा कुछ नहीं है. मुझे लगता है कि ये काफी होगा.' संदीप ने फिल्म के सर्टिफिकेट को लेकर कहा, 'स्पिरिट को A सर्टिफिकेट ही मिलेगा. हम चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वो स्पिरिट को ए सर्टिफिकेट ही देंगे.' इसके अलावा संदीप ने बताया कि स्पिरिट की आधी फिल्म की शूटिंग हो गई है.


फिल्म में दिखेंगे ये स्टार्स


'स्पिरिट' के बारे में बात करें तो इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. फिल्म को भूषण कुमार और कृष्णन कुमार के टी-सीरीज बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है. प्रणय रेड्डी वांगा और प्रभाकर रेड्डी वांगा भी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं. वहीं तृप्ति डिमरी फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं. फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम रोल में दिखेंगे. फिल्म में प्रकाश राज की वॉइस भी है, लेकिन वो फिल्म में फीचर नहीं होंगे. ये भी खबरें थीं कि कोरियन एक्शन स्टार डॉन ली भी फिल्म में दिख सकते हैं. लेकिन प्रणय ने इन खबरों को अफवाह बताया था.


''धुरंधर 2' से होता क्लैश तो 'टॉक्सिक' पहले दिन ही फ्लॉप थी', यश की फिल्म को लेकर यूजर्स ने कहा ये


बता दें कि फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली थीं. लेकिन फिर खबरें आई कि दीपिका को फिल्म से निकाल दिया गया है. रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया था कि दीपिका ने कई डिमांड्स रखी थी. वो 8 घंटे की शिफ्ट में काम करना चाहती थी. इसके अलावा वो टॉक्सिक में शेयर भी मांग रही थी. दीपिका पर अनप्रोफेशनल होने के भी आरोप लगे थे. लेकिन फिर दीपिका ने फिल्म छोड़ दी थी. दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में ले लिया गया. 


फिल्म से तृप्ति और प्रभास का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. इसे काफी पसंद किया गया.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.