कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर सिमट गई है. सोनल दिनुषा की ऐतिहासिक शतकीय पारी के बावजूद श्रीलंका फॉलो-ऑन नहीं बचा सका. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 503 के स्कोर पर घोषित की थी, जिसके बाद फॉलो-ऑन बचाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 304 रन बनाने थे, लेकिन वह 14 रन पीछे रह गई.


भारतीय टीम ने श्रीलंका को दोबारा बैटिंग का न्योता दिया है. श्रीलंका को 290 के स्कोर पर समेटकर टीम इंडिया ने पहली पारी में 213 रनों की बढ़त हासिल की है. अगर भारतीय गेंदबाज, श्रीलंका की दूसरी पारी को 213 से कम स्कोर पर रोक देते हैं तो टीम इंडिया पारी के अंतर से जीत दर्ज कर लेगी.


चौथे दिन श्रीलंका ने 265/8 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन वह स्कोरबोर्ड में सिर्फ 25 रन ही जोड़ पाया. इसी बीच सोनल दिनुषा ने शतक लगाया. इसी के साथ वो ऐसे केवल दूसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में भारत के खिलाफ पहले दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाया है.


चौथे दिन भारत के लिए दोनों विकेट सारांश जैन ने लिए. सारांश का यह इंटरनेशनल डेब्यू मैच है और तीसरे दिन के अंत तक कोई विकेट नहीं ले पाए थे. चौथे दिन उन्होंने लाहिरु कुमारा और सोनल दिनुषा का विकेट लिया.


श्रीलंका के 7 विकेट महज 173 रन पर गिर गए थे, उसके लिए 200-220 रन के स्कोर तक पहुंच पाना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन सोनल दिनुषा ने दिलेरी दिखाते हुए 103 रनों की जुझारू पारी खेली और अपनी टीम को फॉलोऑन स्कोर के करीब तो ले गए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.


सितंबर में BCCI की सालाना बैठक, भारत में नई टीम लाने पर होगी चर्चा!


भारत के सभी गेंदबाजों को सफलता


भारत का एक भी गेंदबाज ऐसा नहीं रहा, जिसे विकेट ना मिला हो. सबसे ज्यादा प्रभावित प्रसिद्ध कृष्णा ने किया. श्रीलंका की पिच आमतौर पर ढाई से 3 दिन के बाद स्पिनरों के लिए मददगार बन जाती हैं, फिर भी प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया. मानव सुतार ने भी 3 विकेट चटकाए. वहीं चौथे दिन सारांश जैन ने 2 विकेट लिए, वहीं मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को भी एक-एक सफलता मिली.



'वायरल गर्ल' मेधावी बिधूड़ी ने विराट कोहली से की खास रिक्वेस्ट

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.