सोनल दिनुषा, भारतीय खिलाड़ी इस नाम को लंबे समय तक याद रखेंगे. एक इस खिलाड़ी, जो अब तक पूरी सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाजों पर भारी पड़े हैं. उन्होंने कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी शतक लगा दिया है. इस सेंचुरी के दम पर उन्होंने दिग्गजों के खास क्लब में प्रवेश पा लिया है. वो ऐसे केवल दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ अपने करियर के पहले दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाया है.
सोनल दिनुषा ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 100 रन की पारी खेली थी. वह दिनुषा का टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ पहला मैच था. अब उन्होंने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में भी सेंचुरी जड़ते हुए 103 रन की पारी खेली. अब तक दिनुषा इस सीरीज की 3 पारियों में 287 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनका औसत 95.67 का रहा है. इन तीन पारियों में उन्होंने क्रमशः 100 रन, 84 रन और 103 रन का स्कोर बनाया है.
सोनल दिनुषा ऐसे केवल दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में भारत के खिलाफ पहले दोनों मैचों में शतक लगाया है. उनसे पहले साल 1982 में दलीप मेंडिस ने ऐसा किया था, जब उन्होंने भारत के खिलाफ अपने पहले दोनों टेस्ट मैचों में शतक लगाया था. उनके 44 साल बाद दिनुषा ने यह मुकाम हासिल किया है. ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो सोनल दिनुषा ऐसे आठवें खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ पहले दोनों टेस्ट मैचों में सेंचुरी लगाई है.
दिनुषा ऐसे सातवें श्रीलंकाई बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ लगातार टेस्ट मैचों में शतक लगाया है. उनसे पहले अरविंद डी सिल्वा और कुमार संगाकारा लगातार 3 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं. वहीं सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने, थरंगा परानाविताना और एंजेलो मैथ्यूज ने ऐसा किया था. सोनल दिनुषा भी इस खास लिस्ट में जुड़ गए हैं.
अनाया बांगर इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सकती हैं या नहीं?
टेस्ट क्रिकेट में साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सोनल दिनुषा सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने इस साल अब तक 7 पारियों में 462 रन बना दिए हैं, जिनमें 2 शतक और दो अर्धशतकीय पारी शामिल हैं. इस साल उनका टेस्ट औसत 77 का है. 2026 में जिन भी बल्लेबाजों ने टेस्ट मैचों में 350 से अधिक रन बनाए हैं, उनमें दिनुषा का औसत सबसे बढ़िया है.
सिर्फ 14 रन से चूकी श्रीलंका, कोलंबो टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, सारांश भी चमके
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.