नॉर्थ जोन ने वेस्ट जोन को 52 रनों से हराकर दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. आबिद मुश्ताक को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, उन्होंने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए. वेस्ट जोन को जीतने के लिए 287 का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए मुशीर खान ने 96 रनों की शानदार पारी खेली. जब तक वह क्रीज पर थे, टीम मजबूत स्थिति में थी लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई.
नॉर्थ जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए थे. अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, आयुष बडोनी ने भी अर्धशतक (51) जड़ा था. वेस्ट जोन के लिए पहली पारी में शम्स मुलानी ने अर्धशतक जड़ा, पूरी टीम 187 रनों पर ऑल आउट हो गई. आबिद मुश्ताक ने पहली पारी में 5 विकेट लिए. नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में 222 रन बनाए, आयुष बडोनी ने इस पारी में भी अर्धशतक (50) जड़ा था. वेस्ट जोन को जीतने के लिए 287 का लक्ष्य मिला था.
दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ओर हार्विक देसाई की ओपनिंग जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाई, पृथ्वी 6 और देसाई 2 रन बनाकरौत हुए. लेकिन तीसरे नंबर पर आए मुशीर खान ने शानदार पारी से टीम को संभाला और अच्छी स्थिति में लेकर गए, उन्होंने 96 रन बनाए और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की, गायकवाड़ 66 रन बनाकर रन आउट हुए.
यह भी पढ़ें- 'वह बेचारा...', पूर्व क्रिकेटर ने जेल में बंद इमरान खान की हेल्थ पर दिया अपडेट
195 पर वेस्ट जोन के 3 विकेट गिरे थे, गायकवाड़ और मुशीर खान क्रीज पर थे और जीत के लिए 92 रन ही चाहिए थे. 7 विकेट हाथ में थे, लगा था कि अब वेस्ट जोन इस मैच को जीत जाएगी. लेकिन फिर ये जोड़ी टूट गई. गायकवाड़ रन आउट हो गए. इसके बाद मुशीर कई पारी भी समाप्त हो गई, वह अपने शतक से 4 रन से चूक गए. उन्हें निशांत सिंधु ने आउट किया.
पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले आबिद मुश्ताक ने दूसरी पारी में भी गेंद से कहर बरपाया, उन्होंने 51वें ओवर में शम्स मुलानी (2) और मुकेश चौधरी (0) को चलता किया. इसके बाद अपने अगले ही ओवर में उन्होंने तनुश कोटियन (0) का विकेट लिया, फिर उन्होंने तुषार देशपांडे के रूप में इस पारी में अपना चौथा विकेट लिया. निशांत ने उर्विल पटेल के रूप में पारी का 10वां विकेट लिया, इसी के साथ वेस्ट जोन कई पारी 234 रनों पर समाप्त हो गई, जिनके 195 तक सिर्फ 3 विकेट गिरे थे.
आबिद मुश्ताक को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. वह IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल थे, हालांकि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था.
यह भी पढ़ें- वैभव और यशस्वी को कड़ी सजा... संजय मांजरेकर का विवादित पोस्ट
नॉर्थ जोन दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना साउथ जोन के साथ होगा. पिछले साल की फाइनलिस्ट होने के चलते साउथ जोन को डायरेक्ट सेमीफाइनल में एंट्री मिली थी. दूसरा सेमीफाइनल सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच होगा. दोनों सेमीफाइनल रविवार, 30 अगस्त से शुरू होंगे.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.