दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में खेले देव चौधरी का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है, कोई दावा कर रहा है कि वह बड़े व्यापारी के बेटे हैं और इसी वजह से लीग में खेल रहे हैं तो कोई उनका वीडियो शेयर करते हुए उन्हें फ्रॉड बता रहा है. देव को लेकर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह बैटिंग ऑलराउंडर हैं. 22 वर्षीय देव ने DPL के तीसरे सीजन में 2 मैच खेले हैं.


देव चौधरी दिल्ली प्रीमियर लीग में नई दिल्ली टाइगर्स टीम में शामिल थे, जिन्होंने सीजन में कुल 2 मैच खेले. उनकी आलोचना के बाद अगले मैच से उन्हें ड्राप कर दिया गया था. बता दें कि नई दिल्ली टाइगर्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. देव के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग उनकी फील्डिंग का, बैटिंग स्टांस का मजाक उड़ा रहे हैं.


देव 16 अगस्त को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने आए, वह शून्य पर आउट हुए. इसके बाद क्रिकेट फैंस ने उनको लेकर सवाल उठाए कि आखिरी कैसे देव को पारी की शुरुआत में भेज दिया गया. दरअसल कुछ फैंस ने उनके खेलने के तरीके, बैटिंग स्टांस को भी सवाल उठाए. इसके बाद वह 19 अगस्त को दिल्ली लायंस के खिलाफ मैच में खेले, जिसमें 24 गेंदों में 16 रन बनाए.


यह भी पढ़ें- ICC रैंकिंग में मानव सुतार की लंबी छलांग, भारत के टॉप-5 गेंदबाजों में मिली एंट्री










कौन हैं देव चौधरी?


कुछ यूजर्स ने दावा किया कि देव चौधरी दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुए ऑक्शन का हिस्सा नहीं थे, फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1 लाख रूपये की राशि के साथ अपनी टीम में शामिल किया. एक यूजर ने लिखा कि वह बड़े बिजनेसमैन का बेटा है, उसे सही से दौड़ना नहीं आता, कैच पकड़ने की कला को देखो, फिर भी वह डीपीएल खेल रहा है.


यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में भारत की 6 सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को भी चटाई धूल

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.