भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का चौथा दिन भी बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हो गया. तीसरे दिन भी एक घंटे पहले मैच समाप्त हुआ था और चौथे दिन तो करीब 2 घंटे पहले मैच समाप्त करना पड़ा. अगर मैच तय समय तक होता तो शायद श्रीलंका की दूसरी पारी भी सिमट गई होती. बेशक श्रीलंका पारी की हार से बच गई है, लेकिन अभी उनके पास 16 रनों की मामूली बढ़त है. भारत को 4 विकेट और लेने हैं, ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि पांचवें दिन कोलंबो में मौसम कैसा रहेगा. बारिश की कितनी संभावना है? चलिए आपको बताते हैं.


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी. भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरेल (115) ने शतक जड़ा. आज चौथे दिन श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर समाप्त हुई. भारत ने फॉलोऑन दिया. दूसरी पारी में पसिंदु सूरियाबंदारा ने 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, कमिंडू मेंडिस ने अर्धशतक (55) जड़ा, जिसकी मदद से श्रीलंका पारी की हार से बच गई है. मेजबान टीम ने बढ़त बना ली है, लेकिन अभी सिर्फ 16 रनों की मामूली बढ़त है. भारत मजबूत स्थिति में है.


27 अगस्त को कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?


कोलंबो में पहले सेशन में बारिश की संभावना कम है, ये सिर्फ 5 प्रतिशत है. भारतीय गेंदबाजों को कोशिश करना होगा कि पहले सेशन में श्रीलंका के बचे हुए 4 विकेट गिरा दें. अगर ऐसा हुआ तो लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं होगा, जिसे भारत आसानी से हासिल कर लेगा. लेकिन अगर पहले सेशन में श्रीलंका की पारी समाप्त नहीं हुई, या 1 ही विकेट गिरा तो भारत के लिए जीतना मुश्किल हो जाएगा.


दूसरे सेशन के दौरान भी कोलंबो में बारिश होने के आसार है, 12 बजे से 3 बजे के बीच बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है. तीसरे सेशन में भी बारिश की संभावना अधिक है, 5 बजे के करीब बारिश की संभावना 35 प्रतिशत है.


यह भी पढ़ें- फील्डिंग और बैटिंग देख लोगों ने कहा फ्रॉड... DPL खेल रहे खिलाड़ी का उड़ रहा है मजाक


भारत के लिए ये टेस्ट जीतना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से महत्वपूर्ण है. इस मैच को जीतकर भारत डब्ल्यूटीसी 2025-27 तालिका में टॉप-4 में आ जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ चल रही 2 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है.


पहले मैच में भारत की किस्मत अच्छी रही थी, क्योंकि भारत को पांचवें दिन जीत मिली और जीत के कुछ मिनट बाद ही गॉल में बारिश शुरू हो गई थी. वो बारिश काफी तेज हुई थी. अगर तब तक श्रीलंका का एक भी विकेट बचा रहता तो वो टेस्ट ड्रा हो जाता, क्योंकि उसके बाद मैच शुरू नहीं हो पाता.


यह भी पढ़ें- सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.