इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में Ather Energy की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है. कंपनी के लिए खासतौर पर Ather Rizta एक बड़ा गेमचेंजर साबित हुआ है. यह फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर न सिर्फ ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है, बल्कि Ather की कुल बिक्री में भी इसका सबसे बड़ा योगदान है. जुलाई 2026 के सेल्स आंकड़ों से पता चलता है कि Rizta की डिमांड पिछले साल के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ी है।
जुलाई 2026 Ather Energy के लिए काफी अच्छा महीना रहा. कंपनी ने इस दौरान कुल 31,044 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे. जुलाई 2025 में कंपनी की बिक्री 15,096 यूनिट थी. यानी एक साल में कंपनी की बिक्री में 106% की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, जून 2026 में Ather ने 31,063 यूनिट्स डिस्पैच की थीं.
Rizta बना कंपनी का सबसे बड़ा मॉडल
- Ather की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान Rizta का है. जुलाई 2026 में इसकी 24,833 यूनिट्स बिकीं. जुलाई 2025 में Rizta की 11,345 यूनिट्स बिकी थीं.इस हिसाब से एक साल में इसकी बिक्री 119% बढ़ी है. वहीं जून 2026 में इसकी 24,742 यूनिट्स बिकी थीं, यानी जून की तुलना में जुलाई में बिक्री लगभग समान रही.
- Rizta की मजबूत बिक्री Ather के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इस स्कूटर ने कंपनी को ज्यादा बड़े और फैमिली-फोकस ग्राहक वर्ग तक पहुंचने में मदद की है. इससे पहले Ather के ज्यादातर मॉडल परफॉर्मेंस और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर देखे जाते थे, लेकिन Rizta के आने के बाद कंपनी ने मास मार्केट में भी अपनी जगह बनाई है.

450 रेंज की बिक्री कैसी रही?
- Rizta के अलावा Ather की 450 रेंज की भी बिक्री हुई. जुलाई 2026 में 450 रेंज की 6,211 यूनिट्स बिकीं.जून 2026 में यह आंकड़ा 6,321 यूनिट्स था.यानी एक महीने में इसकी बिक्री करीब 2% कम हुई.इससे साफ है कि फिलहाल कंपनी की कुल बिक्री को आगे बढ़ाने में Rizta की भूमिका ज्यादा बड़ी है.
- Ather Rizta को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से तीन बैटरी विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें 2.7kWh, 2.9kWh और 3.5kWh बैटरी पैक मिलते हैं.2.7kWh और 2.9kWh बैटरी वाले वेरिएंट में कंपनी 123 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देती है.वहीं सबसे बड़ी 3.5kWh बैटरी के साथ स्कूटर की दावा की गई रेंज 161 किलोमीटर तक पहुंच जाती है.
- इस तरह अलग-अलग बैटरी विकल्प मिलने से ग्राहकों को अपने बजट और रोजाना की ड्राइविंग जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुनने का विकल्प मिलता है. जो ग्राहक मुख्य रूप से शहर में छोटी दूरी तय करते हैं, उनके लिए छोटी बैटरी पर्याप्त हो सकती है, जबकि ज्यादा दूरी तय करने वालों के लिए 3.5kWh वाला वेरिएंट ज्यादा उपयोगी हो सकता है.
10 मिनट चार्ज में 30 KM की रेंज
- Rizta की एक खास बात इसकी फास्ट चार्जिंग भी है. कंपनी के मुताबिक, इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 30 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जिन्हें दिनभर में कई बार स्कूटर चलाना पड़ता है और बीच में जल्दी से चार्जिंग की जरूरत पड़ती है.
- Ather Rizta की बैटरी पर कंपनी 8 साल तक की वारंटी भी दे रही है. इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय बैटरी सबसे महत्वपूर्ण और महंगे हिस्सों में से एक होती है.
- Ather Rizta की कीमत 1,21,047 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. कंपनी इसे अलग-अलग बैटरी कॉन्फिगरेशन में पेश करती है, इसलिए ज्यादा बैटरी कैपेसिटी वाले वेरिएंट की कीमत भी अधिक होती है. स्कूटर की कीमत शहर और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है.
- Rizta की सफलता के बाद Ather अब अपने ग्राहक आधार को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी Konarc नाम से एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने वाली है. यह Ather का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर हो सकता है और इसकी कीमत करीब 1 लाख के बजट में रहने की उम्मीद है. इसके जरिए कंपनी ज्यादा कीमत न चाहने वाले ग्राहकों तक पहुंच बनाने की कोशिश करेगी.