टीवी सीरियल्स की दुनिया में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को कई बड़े खुलासे और चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलेंगे. कहीं रिश्तों में दरार आएगी, तो कहीं किसी की मुश्किलें बढ़ती नजर आएंगी. अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके फेवरेट शो में आगे क्या होने वाला है, तो पढ़ें लेटेस्ट टीवी सीरियल स्पॉइलर्स.
'अनुपमा'
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अब तक आपने देखा कि वसुंधरा के कुकिंग कॉम्पिटिशन जानबूझकर हारने के ऑफर को अनुपमा ठुकरा देती हैं. इस बात से पाखी और तोशू नाराज हो जाते हैं और अपनी मां को खरी-खोटी सुनाते हैं. वहीं, हसमुख उनके फैसले से खुश होते हैं. आने वाले एपिसोड में अनुपमा की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. तोशू के दोस्त मंटू का लाया खाना चखने के बाद अनुपमा को एहसास होता है कि उन्हें खाने का स्वाद महसूस नहीं हो रहा है. फिनाले करीब होने की वजह से वो परेशान हो जाती हैं. वहीं, दिग्विजय उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं.
'वसुधा'
जी टीवी के लोकप्रिय शो 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में अजय, वसुधा को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देगा. तभी देवांश वहां पहुंचकर वसुधा को छोड़ने के बदले अजय को मुंह मांगी कीमत देने का ऑफर करेगा. इस दौरान अजय दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए अफेयर का आरोप लगाएगा. देवांश गुस्से में उसे चुप रहने के लिए कहेगा और वसुधा को बचाने की कोशिश करेगा. वहीं, एक रहस्यमयी महिला देवांश को चंद्रिका चौहान के खिलाफ कुछ अहम सबूत सौंपेगी, जिसे देखकर उसके होश उड़ जाएंगे. दूसरी तरफ, वसुधा सावित्री की भलाई के लिए एक बड़ा फैसला लेने वाली है.
:- 'हीरो की हॉररइन' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
'गंगा माई की बेटियां'
ज़ी टीवी के शो 'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. घर की बुजुर्ग माता रानी से बिट्टू के सुहाग और रिश्ते की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं. तभी अचानक बिट्टू घर वापस आ जाता है. उसे देखकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है, क्योंकि वो जेल में था. परिवार के लोग उससे सवाल करते हैं कि आखिर उसे जेल से किसने छुड़ाया. इसी बीच बिट्टू की वापसी के पीछे का राज सामने आता है. परिवार का ही एक सदस्य खुलासा करता है कि "इसको हम छुड़वाए हैं." गंगा और उसकी बेटियों की मुश्किलें भी बढ़ने वाली हैं.
'तुम से तुम तक'
ज़ी टीवी के शो 'तुम से तुम तक' के अपकमिंग अपकमिंग एपिसोड में आर्यवर्धन, अनु और मीरा के बीच चल रहा ड्रामा और बढ़ने वाला है. आर्या पहले ही अनु को राजनंदिनी के कमरे में ले जाकर अपने अतीत से जुड़े कई राज बता चुके हैं. अब अनु उनके सामने एक ऐसा सच रखने वाली है, जो दोनों के रिश्ते को नया मोड़ दे सकता है. वहीं, मीरा अनु को घर से बाहर करने के लिए नई चाल चलने वाली है. राजनंदिनी के अतीत से जुड़े कुछ अनसुलझे राज भी सामने आ सकते हैं, जिनकी सच्चाई जानने की कोशिश अनु कर रही है. दूसरी तरफ, गायत्री देवी समेत परिवार के बाकी सदस्यों के बीच भी तनाव बढ़ेगा और यशवर्धन व हर्षवर्द्धन के फैसलों को लेकर घर में नई खींचतान देखने को मिल सकती है.
:- 'पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी...', डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.