'KGF चैप्टर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश अब 'टॉक्सिक' से इंडियन सिनेमा में तहलका मचाने की तैयारी कर रहे हैं. ये फिल्म साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. वहीं फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन सबके बीच इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और फिल्म को प्री टिकट सेल में लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. आंकड़ों की मानें को इस फिल्म ने सिर्फ10 घंटों में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की टिकटें बेच डाली है.
कैसी है टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट?
पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर टॉक्सिक' का काफी बज बना हुआ है. दरअसल फिल्म के पोस्टर्स से लेकर इसके ट्रेलर तक ने फिल्म की रिलीज से पहले पूरा माहौल सेट कर दिया है. जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये रिलीज के बाद बॉक्स ऑपिस पर नए बेंचमार्क सेट कर सकती है.
:-इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
फिल्म के बारे में और जानकारी
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. वे यश के साथ इसकी को-राइटर भी है. इसे वेंकट के. नारायण और यश ने KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स LLP के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुकमणि वसंत अहम किरदार प्ले करती दिखेंगी.
:-सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.