नितिन कक्कड़ की डायरेक्ट की गई रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’  ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर पर इस कदर चढ़कर बोल रहा ह इसने रिलीज के महज एक हफ्ते में ही अपनी लागत से दुगनी से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है और ये सुपरहिट का टैग हासिल कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को कितनी कमाई की है?


‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन?
इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यूं तो इसे दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिला था लेकिन फिर भी, यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेसफुल रही. इसकी सफलता की मेन वजहों में से एक है ओरिजिनल 'आवारापन' के प्रति लोगों की दीवानगी और पुरानी यादों (नॉस्टेल्जिया) से जुड़ाव. वहीं ये फिल्म इमरान हाशमी की सोलो फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी भी बन गई है. अगर 'आवारापन 2' आगे भी अच्छा परफॉर्म करती रही तो यह ब्लॉकबस्टर फिल्म बन सकती है.



  •  इसी के साथ इसकी कमाई की बात करें तो 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोलने वाली ‘आवारापन 2’ ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 5.50 करोड़ कमाए.

  • इसी के साथ ‘आवारापन 2’ की भारत में 8 दिनों की कुल नेट कमाई अब 119 करोड़ रुपये हो गई है.


:-कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा


‘आवारापन 2’ अब अक्षय की फिल्म का तोड़ेगी रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 8 दिनों में 119 करोड़ कमा लिए हैं. अब इसके निशाने पर अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के 137.93 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. इसके लिए बर इसे 8 करोड़ और कमाने हैं. फिल्म की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में तेजी आएगी और ये अक्षय की फिल्म के परखच्चे उड़ा देगी और इसी के साथ साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.


200 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी?
वहीं इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे वीकेंड में अच्छी बढ़त देखने की उम्मीद है, क्योंकि इस दौरान कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. दरअसल यश की 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी तब तक ‘आवारापन 2’ के पार बिना किसी रुकावट के धुआंधार नोट छापने का मौका है. उम्मीद है कि ये दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर जाए.  


:-फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज


 


 

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.