भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन इन दिनों अपने करियर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में वो रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आई थीं, जिसके बाद उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. रीवा ने अब अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलकर बात की है.
रीवा किशन ने क्या कहा?
फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में रीवा किशन ने खुलासा किया कि वो फिलहाल किसी शख्स को डेट नहीं कर रही हैं. उन्होंने साफ किया कि अभी डेटिंग उनकी प्रायोरिटी नहीं है. इस समय उनका पूरा फोकस परिवार और करियर पर है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस दौरान उन्हें कोई अच्छा पार्टनर मिल गया, तो वो इससे इनकार नहीं करेंगी.

डेटिंग के लिए अभी तैयार नहीं हैं रीवा किशन
जब रीवा से पूछा गया कि क्या वो कभी किसी फैन को डेट कर सकती हैं, तो उन्होंने कहा कि वो फिलहाल डेटिंग वाले फेज में ही नहीं हैं. रीवा ने कहा, 'पता नहीं. मैं डेटिंग वाले फेज में ही नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि मैं डेटिंग और इन सब चीजों में हूं. सो, मुश्किल है. मैं परिवार और काम को लेकर ज्यादा सीरियस हूं. अभी मेरी जिंदगी सिर्फ काम करने के बारे में है. डेटिंग वगैरह... अगर कभी सफर में कोई पार्टनर मिल गया, तो ठीक है. लेकिन अभी डेटिंग मेरे दिमाग में बिल्कुल नहीं है.'

पार्टनर में होनी चाहिए ये खूबियां
रीवा से जब पूछा गया कि आखिर किसी शख्स को उनका दिल जीतने के लिए क्या करना होगा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने पिता रवि किशन का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'माय गॉड, आपको परमिशन लेनी पड़ेगी पापा की. ऑफ कोर्स लेनी पड़ेगी. पापा की परमिशन के बिना कुछ नहीं होता इस घर में, ये जान लो. हां, अगर अच्छा खाना बनाना आता हो, शुद्ध शाकाहारी खाना बना सको, तो शायद सोचा जा सकता है. फिर चांस है.'

'सब कुशल मंगल' से किया था बॉलीवुड डेब्यू
रीवा ने साल 2020 में आई फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा थे. इस फिल्म का निर्देशन करण कश्यप ने किया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या रवि किशन की बेटी होने से उनका सफर आसान हुआ, तो रीवा ने कहा, 'हां, क्योंकि मैं अपने पापा की बेटी हूं, तो लोग आपको जानते हैं और अप्रोच कर सकते हैं. लेकिन आपको खुद को साबित करना पड़ता है, और खुद को साबित करने में बहुत मेहनत लगती है.'

'प्रेशर तो है, लेकिन खुद पर ध्यान देना है'
रवि किशन की बेटी होने के नाते मिलने वाले प्रेशर पर बात करते हुए रीवा ने कहा, 'बिल्कुल, एक खास तरह का प्रेशर होता है जो दिखता नहीं है, लेकिन लोग देखते हैं कि आप उस प्रेशर को कैसे संभाल रहे हैं. पर ठीक है. अगर आप अपने काम के प्रति सच्चे हैं, जुनूनी हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं, तो बस काम करते रहिए. धीरे-धीरे आगे बढ़ना भी ठीक है. रातों-रात सफलता पाने के लिए जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है. आप 'धीमी और लगातार चाल से रेस जीती जाती है' वाली सोच के साथ भी अच्छा कर सकते हैं.'

रवि किशन ने दी बेटी को ये सलाह
पापा रवि किशन की सलाह के बारे में बताते हुए रीवा ने कहा, 'पापा की सलाह बहुत सिंपल रही है- 'रियल रहो', दुनिया को देखकर ये मत सोचो कि अगर मैं ऐसा करूंगी तो मेरे लिए काम करेगा. वो आपके लिए कभी काम नहीं करेगा. आपका अपना सफर है, आपकी अपनी मेहनत है, आपका अपना अनुभव और आपकी अपनी काबिलियत है.'
:- ‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर
राजनीति पसंद है, लेकिन फिलहाल पूरा फोकस एक्टिंग पर
रवि किशन जहां एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं, वहीं रीवा ने बताया कि उन्हें भी राजनीति में दिलचस्पी है. उन्होंने कहा, 'मुझे पॉलिटिक्स पसंद है. मुझे ये बहुत दिलचस्प लगती है. इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है और अलग-अलग तरह के लोगों को समझने का मौका मिलता है. अभी के लिए, मेरा पूरा ध्यान सिर्फ एक्टिंग पर है. प्लीज, मुझे अभी सिर्फ एक्टिंग करने दीजिए, फोकस्ड रहने दीजिए और कुछ दिलचस्प काम करने दीजिए. आगे का कुछ कह नहीं सकते, मैं कभी 'ना' नहीं कहूंगी, लेकिन फिलहाल के लिए सिर्फ एक्टिंग.'

कितनी पढ़ी-लिखी हैं रीवा किशन?
रीवा किशन का जन्म 4 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी मुंबई से ही पूरी की. बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी रखने वाली रीवा ने अपने इस जुनून को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका के 'द एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट' से एक्टिंग और फिल्म मेकिंग का कोर्स किया. इसके अलावा उन्होंने भारत में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के प्लेग्रुप से भी अभिनय की बारीकियां सीखीं. रीवा ने एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अब वो अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं.
:-कौन है वो एक्ट्रेस, जिससे 62 की उम्र में दूसरी शादी का प्लान बना रहे हैं गोविंदा
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.