भारतीय हॉकी महिला टीम ने मंगलवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की. नीदरलैंड्स के आम्सटेलवीन में खेले गए मैच में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया, जो वर्ल्ड कप इतिहास में भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत है. इस जीत से भारत के नॉकआउट में जाने की संभावना बढ़ गई, हालांकि मुकाबला खत्म होने से कुछ सेकंड पहले भारतीय खिलाड़ी इशिका चौधरी घायल हो गई, जिसने टीम इंडिया की चिंता को बढ़ा दिया है.
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की तरफ 56वें मिनट में पहला गोल दागा गया, इससे पहले भारत 6 गोल की बढ़त ले चुका था. मैच खत्म होने में एक मिनट से कम का समय बचा हुआ था. इस समय मैदान पर एक खैफनाक हादसा हो गया. इशिका चौधरी गेंद को रोकने का प्रयास कर रही थी, डिफेंड की कोशिश में उनके माथे पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी की हॉकी का पीछा हिस्सा तेजी से लग गया. टक्कर काफी तेज थी, उनके माथे से खून निकलने लगा.
हॉकी स्टिक लगते ही इशिका चौधरी मैदान पर गिर गई, तुरंत मेडिकल टीम अंदर आई. टिशू और कपड़े की मदद से सपोर्ट स्टाफ और फिजियो ने माथे से निकलते हुए खून को रोका, इसके बाद वह माथे पर कपड़े से दबाते हुए बाहर चली गईं. भारत के अन्य खिलाड़ी भी इस दौरान चिंतित और परेशान नजर आए.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला ने 6-1 से जीत दर्ज की. इस मैच में भारत के लिए पहला गोल सुनैलिता टोप्पो ने 11वें मिनट में किया, इसके बाद 17वें मिनट में नवनीत कौर ने दूसरा गोल दागा. सुशीला चानू ने 24वें और दीपिका ने 38वें मिनट में गोल किया. लालरेमसियामी ने 43वें मिनट में गोल किया और साक्षी राणा ने भारत के लिए मैच का छठा गोल दागा.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.