Train News: आजकल फूड सेफ्टी को लेकर देशभर में कार्यवाई तेज हो गई है. एक बार फिर एफडीए ने कमाल कर दिखाया है. वेस्टर्न रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट के साथ मिलकर एफडीए ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर 22 फूड स्टॉल बंद करवा दिए हैं. फूड स्टॉल्स पर सख्ती बरताने का कारण वही रहा, साफ-सफाई और क्वालिटी में कमी. कौन- कौन से स्टेशन पर कार्यवाई हुई, इसके बारे में यहां से जान सकते हैं.
क्यों हुई कार्यवाई?
वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, इस साल जनवरी से जुलाई के बीच उनके नेटवर्क पर 1,523 रूटीन जांच की गई थी. इसी जांच की रिपोर्ट आने के बाद नियमों के उल्लंघन के लिए 22 स्टॉलों पर कार्रवाई की गई और इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले वेंडरों पर कुल 1,14,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
दाल-चावल बेचकर महीने के 2 लाख कमा रहा शख्स, गांव में छोटी सी है दुकान
कहां- कहां लगा ताला?
बांद्रा स्टेशन पर सबसे सख्त कार्यवाई हुई है. यहां एकसाथ पूरे 11 स्टॉल पर ताला लग गया. बांद्रा स्टेशन के अलावा ग्रांट रोड, लोअर परेल, चर्नी रोड और मरीन लाइन्स स्टेशनों पर भी स्टॉल बंद करवा दिए गए.
होटल पर भी सख्ती?
सिर्फ रेलवे स्टेशन ही नहीं होटल पर भी सख्ती की गई है. बांद्रा, दहिसर, खार, विले पार्ले, मरोल और चेंबूर के छह होटलों, क्लबों और खाने-पीने की जगहों के लाइसेंस अलग से सस्पेंड कर दिए हैं. इन जगहों पर मिलावटी पनीर, एक्सपार्यड सामान, कीड़े-मकोड़े और गंदगी पाई गई है.
देश के हर नागरिक को मिलेंगे 26000 कैश, ये देश क्यों बांट रहा है अरबों रुपए?
आम आदमी को क्या करना चाहिए?
जो भी लोग स्टेशन पर स्टॉल से खाना खाते हैं, वो साफ-सफाई के स्टैंडर्ड्स को लेकर जरा सावधान रहें. हालांकि, FDA और वेस्टर्न रेलवे की कोशिश यही है कि स्टेशनों पर सुरक्षित खाना मिले और साफ- सफाई की भी पूरा ध्यान रखा जाए.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.