Suniel Shetty On IPL: अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो क्रिकेट प्रेमी हैं. शाहरुख खान तो एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खुद की टीम (KKR) भी है. मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी भी क्रिकेट को लेकर खूब दीवाने हैं, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो आईपीएल में अपनी टीम नहीं खरीद पाए थे. इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने शाहरुख का भी जिक्र किया.


सुनील शेट्टी की बातों से ऐसा लगता है कि साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो उस समय वो टीम खरीदना चाहते थे, लेकिन खरीद नहीं पाए. मिड डे के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं एक टीम खरीद सकता था. अगर किसी ने मेरा साथ दिया होता, तो शायद मैं ऐसा करता. आज के समय में ऐसे फंडर्स, VC (वेंचर कैपिटलिस्ट) और इन्वेस्टर्स हैं, जो आपके साथ इन्वेस्ट करने के लिए तैयार रहते हैं. उस समय ऐसा नहीं था. हम इतने पैसे खर्च करने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे.”

शाहरुख खान के बारे में क्या बोले सुनील शेट्टी?

सुनील शेट्टी ने आगे शाहरुख खान का जिक्र किया, जो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक हैं. सुनील शेट्टी ने कहा, “शाहरुख सही समय पर, सही जगह पर और सही लोगों के साथ थे. और मैं, क्योंकि मैं इंट्रोवर्ट हूं, तो मैं…जैसा कि मैंने कहा शाहरुख सही जगह पर थे. मैं हमेशा से मानता आया हूं कि शाहरुख एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं. उन्होंने जिंदगी में जो कुछ भी किया है, उसे बहुत खूबसूरती से किया है.”


ये भी पढ़ें-


थलपति विजय ही नहीं, इन 5 कलाकारों ने भी करियर की पीक पर संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया


कब तक लॉर्ड बॉबी को विलेन बनाओगे? जन नेता में फीके लगे, विजय के सामने स्टारडम गुल


शाहरुख खान और सुनील शेट्टी की फिल्म

बता दें कि सुनील शेट्टी और शाहरुख खान साल 2004 में आई फिल्म ‘मैं हूं ना’ में एक साथ दिखे थे. फराह खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख हीरो थे और सुनील शेट्टी ने विलेन का रोल किया था. दोनों को लोगों ने इस फिल्म में खूब पसंद किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही थी.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.