टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भले ही भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दे रही हो लेकिन इस खिलाड़ी को यॉर्कशर ने ग्लेमॉर्गन के खिलाफ मैच में उतारा और उन्होंने पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ दी. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में महज 39 रन दिए और उन्होंने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया. कुलदीप यादव ने अपने आखिरी ओवर में दम दिखाया. उन्होंने 3 गेंदों में 2 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव की इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर यॉर्कशर ने ग्लेमॉर्गन को 186 रनों पर समेट दिया.
कुलदीप यादव ने किया दो बल्लेबाजों का शिकारकुलदीप यादव ने ग्लेमॉर्गन के दो बल्लेबाजों का शिकार किया. वो विकेटकीपर एलेक्स हॉर्टन का विकेट ले गए, जिन्होंने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. इस खिलाड़ी को बेनिसन ने कैच किया. इसके बाद यादव ने मैक्लरॉय को खाता भी नहीं खोलने दिया. कुलदीप यादव के लिए बेंजमिन क्लिफ ने कमाल गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए. जैक व्हाइट और जॉर्ज हिल ने भी 2-2 विकेट झटके.
कुलदीप यादव को नहीं मिल रहे थे मौकेबता दें कुलदीप यादव को टीम इंडिया ने पूरी इंग्लैंड सीरीज में मौका नहीं दिया. वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी बेंच पर ही बैठा रहा. कई क्रिकेट एक्सपर्स इस बात से हैरान रहे कि कुलदीप यादव जैसा विकेट-टेकर आखिर कैसे बेंच पर बैठा हुआ है. खासतौर पर तब, जब उनका रिकॉर्ड इंग्लैंड में और इंग्लैंड के खिलाफ कमाल है. खैर टीम इंडिया को इस रणनीति का नुकसान हुआ और आखिर में टीम वनडे सीरीज 1-2 से हार गई. अब कुलदीप वनडे कप में अपना जलवा दिखा रहे हैं. उम्मीद है कि वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में वो प्लेइंग इलेवन में खेल पाएं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.