नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को NEET UG 2026 के रिजल्ट घोषित किए, जिसमें 11.21 लाख उम्मीदवारों ने देश भर में अंडरग्रेजुएट मेडिकल, डेंटल, आयुष और उससे जुड़े कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई किया. 720 में से सबसे ज्यादा 715 स्कोर आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पंशुल बंसल (हरियाणा) ने मिलकर हासिल किए. वहीं, 19 कैंडिडेट्स ने 720 में से 700 से ज्यादा स्कोर हासिल किया, जबकि 1,492 कैंडिडेट्स ने 650 और उससे ज्यादा स्कोर किया. 10,160 कैंडिडेट्स ने 600 और उससे ज्यादा स्कोर किया. वहीं, 90,780 कैंडिडेट्स ने 500 और उससे ज्यादा स्कोर किया.


जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने ऑल इंडिया रैंक होल्डर्स, स्टेट टॉपर्स, कैटेगरी-वाइज़ टॉपर्स, क्वालिफाइंग कट-ऑफ़ और भाषा-वाइज पार्टिसिपेशन की लिस्ट भी जारी की है.


एनटीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि करीब 20 लाख कैंडिडेट शामिल हुए और 11.21 लाख क्वालिफाई हुए. देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से कैंडिडेट 13 भाषाओं में शामिल हुए. क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट में 58 परसेंट से ज्यादा छात्राएं हैं. सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाले ज़्यादातर कैंडिडेट 17 से 19 साल के बीच के हैं.

138 कैंडिडेट्स ने 720 में से 690 से ज्यादा मार्क्स हासिल किए

  • 93 परसेंट से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने पहली बार NEET (UG) दिया.

  • 99 परसेंट कैंडिडेट्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है.


कैटेगरी के हिसाब से क्वालिफाइड कैंडिडेट:


• जनरल: 2.91 लाख


• OBC-NCL: 5.12 लाख


• SC: 1.59 लाख


• ST: 63,716


• Gen-EWS: 95,026


• PwBD: 3,666


• PwD: 303


एनटीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स में 58 परसेंट से ज्यादा छात्राएं हैं. छात्राओं ने छात्रों की तुलना में ज्यादा रेट से क्वालिफाई किया.

13 भाषाओं में आयोजित हुई थी परीक्षा

NEET (UG) 2026 13 भाषाओं हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू और अंग्रेजी में आयोजित किया गया था. प्रोविजनल आंसर की 25 जून 2026 को पब्लिश की गई थी. चैलेंज विंडो 25 से 28 जून 2026 तक खुली थी.


वहीं, स्कैन की गई OMR आंसर शीट और रिकॉर्ड किए गए जवाब कैंडिडेट को 13 से 15 जुलाई 2026 तक दिखाए गए. फाइनल आंसर की 16 जुलाई 2026 को पब्लिश की गई; रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को घोषित किया गया.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.