Bhopal /New Delhi, 16 ( ). Madhya Pradesh में निवेशकों को आमंत्रित करने का प्रयास जारी है. इसी क्रम में Chief Minister मोहन यादव ने New Delhi में निवेशकों से संवाद किया, राज्य में उपलब्ध सुविधाओं का जिक्र किया, साथ ही बताया कि राज्य में सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध है.


राज्य Government की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि Chief Minister मोहन यादव ने New Delhi स्थित India मंडपम में आयोजित ‘India टेक्स-2026’ में देश-विदेश के प्रमुख टेक्सटाइल निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और वैश्विक ब्रांड्स के साथ राउंड टेबल बैठक की.


उन्होंने बैठक में Madhya Pradesh की निवेश-अनुकूल नीतियों, टेक्सटाइल क्षेत्र की अपार संभावनाओं और उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं से निवेशकों को अवगत कराया.


Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास की बयार बह रही है. केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से Madhya Pradesh टेक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करते हुए इस क्षेत्र में कपड़ा उत्पादन और रोजगार दोनों को बढ़ा रहा है. टेक्सटाइल इंडस्ट्री से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है.


सीएम यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी ने धार जिले में देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी है. इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और मालवा-निमाड़ अंचल के 6 लाख से अधिक कपास उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा. पीएम मित्र पार्क, खेत से लेकर कारखाने और यहां से गारमेंट इंडस्ट्री और वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान होगी.


उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh केंद्र Government और वैश्विक ब्रांड्स के साथ चलने के लिए तैयार है. हमारे अधिकारियों निवेशकों को पॉलिसी जरूर बता दी, लेकिन यहां मौजूद उद्यमियों के पसीने में अनुभव की बहुत बड़ी पूंजी है. उद्योगपतियों के कथन राज्य Government को तेजी से और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.


Chief Minister यादव ने कहा कि बीते समय बिजली की नीलामी हुई थी. उसके आधार पर यह सत्य है कि इस वक्त विश्व में सबसी सस्ती बिजली कहीं मिल रही है तो वो Madhya Pradesh में मिल रही है. हमारे यहां पानी पर भी बिजली है और पानी से भी बिजली है. टेक्सटाइल का मामला राजा विक्रमादित्य के काल से जुड़ता है. महारानी अहिल्याबाई ने महेश्वरी साड़ी ब्रांड का निर्माण किया. उन्होंने इसके जरिये बुनकरों की आमदनी की चिंता की. महेश्वरी जैसे ही चंदेरी साड़ी भी एक ब्रांड है. हमारे देश में विविधता की खूबसूरती है. बनारसी साड़ी का आनंद उत्तर India वाले भी लेते हैं और दक्षिण India वाले भी लेते हैं. इसी तरह बिहार जाते हैं तो भागलपुरी वस्त्र की मांग होने लगती है. कांजीवरम साड़ी का जो महत्व दक्षिण India में है, वही महत्व पूरे India में है. हमने इकोनॉमी को जीवन के साथ जोड़ा है.


सीएम ने कहा कि राज्य Government ने उद्योगपति और निवेशकों से किए अपने सभी वायदे पूरे किए हैं. सभी सेक्टर्स में उद्योगपतियों और निवेशकों को सब्सिडी के रूप में उनके हक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जा चुकी है. राज्य Government ने राशि देकर मई 2026 तक की सभी देनदारियां खत्म कर दी हैं. प्रदेश Government ने डेढ़ साल में लगभग 5500 करोड़ रुपए की राशि उद्योगपतियों को सब्सिडी के रूप में दी है.


उन्होंने उद्योपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में अपना उद्योग स्थापित करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि एक बार जो मध्यप्रदेश आता है, वहीं का होकर रह जाता है.



एसएनपी/एएसएच

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.