नवादा, 16 जुलाई . नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में Wednesday को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन और Government की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.


बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे Government की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने सभी बैंकों, विशेष रूप से भारतीय स्टेट बैंक को ऋण वितरण (लेंडिंग) बढ़ाने तथा प्राथमिकता प्राप्त लाभुकों को सरल और समयबद्ध प्रक्रिया के तहत ऋण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा.


जिला अग्रणी प्रबंधक संजय कुमार ने बैठक में बताया कि जिले के सभी बैंक संयुक्त रूप से सीडी रेशियो में वृद्धि करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.


बैठक में कार्यपालक अभियंता (विद्युत) ने Prime Minister सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की. उन्होंने योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता और बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया से बैंक अधिकारियों को अवगत कराया तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग का आग्रह किया.


इस दौरान योजना से जुड़े अधिकृत एजेंसियों और वेंडरों के प्रतिनिधियों से जिला पदाधिकारी ने फीडबैक प्राप्त किया. उन्होंने संबंधित विभागों और बैंक अधिकारियों को एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके.


जिला कृषि पदाधिकारी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंक अधिकारियों से किसानों के लंबित आवेदनों का जल्द निष्पादन करने और आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया.


जिला पदाधिकारी ने एसडीसी बैंकिंग को निर्देश दिया कि जिले की सभी बैंक शाखाओं का एक संयुक्त व्हाट्सएप समूह बनाया जाए. इसके माध्यम से विभिन्न बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की नियमित समीक्षा, सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और समस्याओं के समयबद्ध समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.


बैठक के अंत में डीएम ने सभी बैंक और विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, सीडी रेशियो में वृद्धि तथा Government की प्राथमिकता वाली योजनाओं के शत-प्रतिशत प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), जिला अग्रणी प्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागों और संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे.



एएमटी/डीकेपी

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.