New Delhi, 16 जुलाई . बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी-XVI) के तहत विभिन्न बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स की अलग-अलग कुल 745 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा की है. इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है.


आईबीपीएस की ओर से जारी 745 रिक्तियों में आईटी अधिकारी (स्केल I) के 301, एग्रीकल्चरल फील्ड अधिकारी (स्केल I) के 190, राजभाषा अधिकारी (स्केल I) के 89, लॉ अधिकारी (स्केल I) के 105 और एचआर/पर्सनेल अधिकारी (स्केल I) के 60 पद शामिल हैं.


इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं, जिन अभ्यर्थियों से एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए फॉर्म को त्रुटि सुधार करने की विंडो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने के 2 दिन बाद तक सक्रिय रहेगी.


आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से आईटी अधिकारी (स्केल I) पद के लिए कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में 4 वर्ष की इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिग्री; या इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री; या डीओईएसीसी ‘बी’ लेवल पास करने वाले ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं.


एग्रीकल्चरल फील्ड अधिकारी (स्केल I) पद के लिए कैंडिडेट्स के पास एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर/एनिमल हसबेंडरी/वेटरनरी साइंस/डेयरी साइंस/फिशरी साइंस/पिसीकल्चर/एग्री मार्केटिंग एंड कोऑपरेशन/कोऑपरेशन एंड बैंकिंग/एग्रो फॉरेस्ट्री/फॉरेस्ट्री/एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी/बीटेक बायोटेक्नोलॉजी/फूड साइंस/एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट/फूड टेक्नोलॉजी/डेयरी टेक्नोलॉजी/एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग/सेरीकल्चर/फिशरीज इंजीनियरिंग में 4 वर्ष की डिग्री (ग्रेजुएशन) होना चाहिए.


राजभाषा अधिकारी (स्केल I) के पोस्ट के लिए डिग्री (ग्रेजुएशन) लेवल पर इंग्लिश विषय के साथ हिंदी में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या डिग्री (ग्रेजुएशन) लेवल पर इंग्लिश और हिंदी विषयों के साथ संस्कृत में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए.


लॉ अधिकारी (स्केल I) पद के लिए कानून में बैचलर डिग्री (एलएलबी) और बार काउंसिल में वकील के तौर पर एनरोलमेंट होना चाहिए. वहीं, एचआर/पर्सनेल अधिकारी (स्केल I) पोस्ट के लिए ग्रेजुएट और दो वर्ष की फुल-टाइम पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या पर्सनेल मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशंस/एचआर/एचआरडी/सोशल वर्क/लेबर लॉ, आदि में दो वर्ष का फुल-टाइम पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए.


आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.


योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. वहीं, प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में आयोजित होने की संभावना है.


एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 175 रुपए तय किया गया है.



एएसएच/डीकेपी

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.