बैंकॉक, 16 जुलाई . India के थाईलैंड में राजदूत पुनीत अग्रवाल ने Thursday को थाईलैंड के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका मामलों की महानिदेशक (डीजी) उरासा मोंगकोलनाविन से मुलाकात की. दोनों ने India और थाईलैंड के स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम मुद्दों पर बातचीत की.


थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “राजदूत पुनीत अग्रवाल ने थाईलैंड के विदेश मंत्रालय में दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका मामलों की महानिदेशक उरासा मोंगकोलनाविन से मुलाकात की. दोनों पक्षों ने उच्च स्तरीय दौरे, व्यापार और निवेश, लोगों के बीच आपसी संपर्क, जन स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा और अन्य साझा हितों से जुड़े कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया, ताकि India और थाईलैंड की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत किया जा सके.”


Prime Minister Narendra Modi की पिछले साल अप्रैल में बैंकॉक यात्रा के दौरान India और थाईलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था.


इससे पहले Thursday को ही पुनीत अग्रवाल ने थाईलैंड के व्यापार प्रतिनिधि चुटिनटोर्न गोंगसाकडी से गवर्नमेंट हाउस में मुलाकात की. इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.


भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा, “राजदूत पुनीत अग्रवाल ने थाईलैंड के व्यापार प्रतिनिधि चुटिनटोर्न गोंगसाकडी से गवर्नमेंट हाउस में सौहार्दपूर्ण और उपयोगी मुलाकात की. बातचीत में India और थाईलैंड के बीच व्यापार और निवेश को मजबूत करने, दोनों देशों की ताकत वाले क्षेत्रों की पहचान करने, शुल्क (टैरिफ) और गैर-शुल्क (नॉन-टैरिफ) बाधाओं को दूर करने और दोनों के लिए लाभदायक संतुलित व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई.”


30 जून को पुनीत अग्रवाल ने थाईलैंड के उपPrime Minister और विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ से भी मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.


भारतीय दूतावास के अनुसार, “बातचीत में भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए संतुलित तरीके से व्यापार और निवेश बढ़ाने, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों, लोगों के बीच संपर्क, कनेक्टिविटी परियोजनाओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर बेहतर सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई.”


इससे पहले मार्च में Prime Minister Narendra Modi ने अनुतिन चर्नवि‍राकुल को थाईलैंड का Prime Minister चुने जाने पर बधाई दी थी और उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी.


India और थाईलैंड के बीच लंबे समय से अच्छे और दोस्ताना संबंध हैं. दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1947 में स्थापित हुए थे. साल 2022 में दोनों देशों ने अपने राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया था.



एवाई/डीकेपी

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.