रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर खत्म हो रहा है. लॉर्ड्स में 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच रोहित शर्मा के करियर का भी आखिरी इंटरनेशनल मैच होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा को सेलेक्टर्स और टीम इंडिया मैनेजमेंट ने बता दिया है कि वो उन्हें अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में मौका नहीं देंगे, यही वजह है कि अब लॉर्ड्स वनडे उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है. सवाल ये है कि ऐसा अचानक क्या हो गया कि इतने बड़े दिग्गज खिलाड़ी को वर्ल्ड कप 2027 के लायक नहीं समझा जा रहा है? अचानक कैसे रोहित शर्मा का करियर खत्म हो रहा है? आइए आपको बताते हैं इसकी तीन वजहें.
रोहित के संन्यास की पहली बड़ी वजहरोहित शर्मा के संन्यास की सबसे बड़ी वजह उनकी फिटनेस है. रोहित शर्मा ने पिछले एक साल में अपना वजन तो कम किया है लेकिन फिर भी ये दिग्गज खिलाड़ी इंजरी प्रोन है. रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी. वो एक बार फिर हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझे थे. इस चोट की वजह से उन्होंने आईपीएल में 5 मैच मिस किए. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज पर भी चिंता जताई जा रही थी लेकिन वो खेलते रहे.
रोहित के संन्यास की दूसरी बड़ी वजहरोहित शर्मा के संन्यास की दूसरी और सबसे बड़ी वजह उनकी फॉर्म है. रोहित शर्मा साल 2026 में वनडे फॉर्मेट में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. इंग्लैंड में दो मैचों में फेल होने से पहले भी रोहित नाकाम रहे. वो इस साल 8 पारियों में महज 30.12 की औसत से 241 रन ही बना पाए. इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट भी लगातार गिरा है. रोहित जब कप्तान थे तो वो पावरप्ले में 120 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाते थे लेकिन कप्तानी से हटने के बाद यानि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ये खिलाड़ी 90 से भी कम के स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है.
रोहित के संन्यास की तीसरी बड़ी वजहरोहित शर्मा के संन्यास की तीसरी बड़ी वजह टीम इंडिया के पास मजबूत विकल्प भी हैं. भारतीय टीम के पास यशस्वी जायसवाल जैसे ओपनर हैं जो कि 6 वनडे मैचों में 2 शतक लगा चुके हैं. वनडे में उनका औसत 70 से ज्यादा का है. उनके अलावा ईशान किशन भी टीम इंडिया में हैं. जिन्होंने इसी साल वनडे टीम में भी वापसी की है. इस खिलाड़ी ने भी 45 से ज्यादा की औसत से 1092 रन बना चुके हैं. उनके नाम वनडे में दोहरा शतक भी है. बड़ी बात ये है कि वो विकेटकीपर भी हैं और साउथ अफ्रीका में वो रेगुलर कीपर के तौर पर वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.