Daisy Shah Photos: प्राइम वीडियो के नए रिएलिटी शो अलायंस में एक्ट्रेस डेजी शाह भी नज़र आ रही हैं. पिछले महीने शुरू हुए इस शो में उन्होंने जैद दरबार के साथ अलायंस बनाकर एंट्री मारी थी. तब से वो शो में दमदार कंटेस्टेंट के तौर पर नज़र आ रही हैं और अपनी छाप छोड़ रही हैं. इस बीच उनके सोशल मीडिया पर उनकी कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
डेजी भले ही इस वक्त रिएलिटी शो ‘अलायंस’ के घर में हैं, लेकिन उनका सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम उनकी कुछ वेकेशन की फोटोज़ से गुलज़ार हो रहा है. गुरुवार को उनकी कई खास तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की गई हैं. (तस्वीर: डेजी शाह इंस्टाग्राम)
इन तस्वीरों में डेजी शाह समंदर के बीचो बीच किसी यॉट पर नज़र आ रही हैं और समंदर का मजा ले रही हैं. फ्लोलर बिकिनी में और सनग्लासेस में डेज़ी शाह का लुक काफी बोल्ड लग रहा है. (तस्वीर: डेजी शाह इंस्टाग्राम)
माना जा रहा है कि डेजी की ये तस्वीरें पहले की हैं, क्योंकि वो फिलहाल अलायंस शो का हिस्सा हैं. दरअसल शो में जाने के बाद से उनकी टीम सोशल मीडिया पर लगातार उनके फुटेज शेयर कर रही हैं. इस बीच उन्होंने ये तस्वीरें शेयर की और लिखा, “बस समंदर, आसमान और थोड़ी शांति को देखो.” (तस्वीर: डेजी शाह इंस्टाग्राम)
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.