Christopher Nolan The Odyssey: मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों के दीवाने दुनियाभर में हैं. भारत में भी उनकी फिल्में पसंद की जाती हैं. अब वो ‘द ओडिसी’ के नाम से फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका लंबे समय से इंतजार चल रहा है.
17 जुलाई को ये फिल्म रिलीज होने वाली है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में ये पिक्चर 2500 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. 14 जुलाई को सामने आई इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि भारत में रिलीज के पहले दिन के लिए ‘द ओडिसी’ के 1.25 लाख टिकट बिक चुके हैं.
इस एडवांस बुकिंग के आंकड़े को देखते हुए ऐसा कहा गया कि फिल्म भारत में पहले दिन 17-18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. ये भी कहा गया कि अगर एडवांस बुकिंग में तेजी आती है तो ये आंकड़ा 20 करोड़ तक भी जाता है.
क्रिस्टोफर नोलन की पिछली फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ भारत में 1923 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 14.45 करोड़ का कारोबार किया था. ऐसे में अगर ‘द ओडिसी’ उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म करती है तो ‘ओपेनहाइमर’ का रिकॉर्ड टूट जाएगा.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.