पुणे, 15 जुलाई . पुणे के आंबेगाव इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक प्राइवेट कोचिंग चलाने वाले टीचर पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. इस मामले में Police ने आरोपी आरिफ याकूब सय्यद को गिरफ्तार कर लिया है.


आरिफ सय्यद कात्रज क्षेत्र में अपने घर से रोबोटिक्स और कंप्यूटर की क्लासेस चलाता था. पीड़ित छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी और वह क्लास में एडमिन के काम में भी मदद करती थी. आरोपी ने छात्रा का विश्वास जीतने के लिए उसे देर रात क्लास के बाद अपनी गाड़ी से घर छोड़ने की बात कही थी.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना करीब तीन-चार हफ्ते पहले हुई. वह ऑनलाइन क्लास के लिए आरोपी के घर गई थी. रात ज्यादा हो जाने के कारण आरोपी ने उसे वहीं रुकने को कहा. छात्रा ने अपने पिता को फोन करके बताया और अन्य लोगों की मौजूदगी में वहीं रुक गई.


आरोप है कि आधी रात को जब सब सो रहे थे, आरोपी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की.


घटना के बाद लड़की सदमे में चली गई थी. वह गुमसुम रहने लगी. 14 जुलाई को उसकी बड़ी बहन ने जब उससे कारण पूछा तो लड़की ने सारी बात बता दी. परिवार वालों ने आरोपी से इस बारे में पूछताछ की. आरोपी ने सबके सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और माफी मांगने लगा.


परिवार ने तुरंत आंबेगाव Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. Police ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया. Police ने आरिफ याकूब सय्यद को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है. Police इस मामले की गहन जांच कर रही है. पूछताछ में आरोपी से और जानकारी जुटाई जा रही है.



एसएचके/डीकेपी

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.