विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में बल्ले से तो कुछ कमाल नहीं कर पाए लेकिन ये खिलाड़ी अब गलत वजहों से सुर्खियों में आ गया है. विराट कोहली के बॉडीगार्ड ने इंग्लैंड में भारतीय पत्रकार से बदतमीजी की है. कई भारतीय पत्रकार जो इंग्लैंड दौरा कवर करने वहां पहुंचे हैं, उन्होंने ट्वीट कर इस तरह के आरोप लगाए हैं. सवाल ये है कि आखिर विराट कोहली निजी बॉडीगार्ड लेकर कैसे चल रहे हैं? क्या विराट कोहली बीसीसीआई के नियम तोड़ रहे हैं? आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल.
क्या पर्सनल बॉडीगार्ड रख सकते हैं खिलाड़ी?बीसीसीआई के ताजा नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी अपने साथ निजी बॉडीगार्ड नहीं रख सकता है. अपने पर्सनल स्टाफ का कोई भी सदस्य खिलाड़ी अपने साथ किसी टूर पर या घरेलू सीरीज में साथ नहीं रख सकता है. बीसीसीआई खिलाड़ियों को खुद सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है. लेकिन इसके बावजूद विराट कोहली इंग्लैंड में अपने पर्सनल बॉडीगार्ड के साथ घूमते नजर आए. मुमकिन है कि उन्होंने बीसीसीआई से स्पेशल इजाजत ली हो, तभी ऐसा हो पा रहा है.
विराट के साथ साये की तरह घूम रहा है ये बॉडीगार्ड
White Tshirt guy who is bodyguard of Virat Kohli is misbehaving with Journalist and said inappropriate words (fuck off from here) in the england.
How BCCI allowed Virat Kohli to keep his personal bodyguard when ICC/BCCI provide security in home and away region.
— Kartik Sharma (@KartikSharmaFC) July 15, 2026
विराट कोहली का जो बॉडीगार्ड विवाद में आया है वो उनके साथ साये की तरह घूम रहा है. बर्मिंघम में जब विराट कोहली टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ घूमने निकले थे तो ये बॉडीगार्ड उनके साथ ही था. उसने कई फैंस को विराट कोहली के पास नहीं आने की चेतावनी दी थी. लेकिन अब कार्डिफ रवाना होने से पहले इस बॉडीगार्ड ने मीडियाकर्मी से ही बदतमीजी कर दी. आरोप है कि इस बॉडीगार्ड ने टीम बस का विजुअल ले रहे पत्रकार को गालियां दी. आरोप तो ये भी है कि इस बॉडीगार्ड ने एक फैन का फोन छीनकर उसे तोड़ दिया. इस घटना के बाद से भारतीय पत्रकार बीसीसीआई से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं. ये मामला बड़ा हो रहा है और मुमकिन है कि विराट कोहली को इस मामले पर सफाई भी देनी पड़े.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.