भले ही विराट कोहली अपनी 300वीं पारी में 5 रन पर सिमट गए हों, लेकिन जब बात 300 वनडे पारियों के बाद दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों की आती है, तो कोई भी दिग्गज किंग कोहली के आसपास भी नजर नहीं आता. (PHOTO CREDIT- PTI)
300 वनडे पारियां खेलने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान 14,802 रन बनाए हैं. इससे पहले भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 12,015 रन के साथ सबसे आगे थे. (PHOTO CREDIT- PTI)
इस मुकाबले में क्रीज पर कदम रखते ही विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम की. वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 300 पारियां खेलने वाले दुनिया के 13वें और भारत के सिर्फ 5वें बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और एमएस धोनी ही इस जादुई आंकड़े तक पहुंच सके हैं. (PHOTO CREDIT- PTI)
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.