बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे पैपराजी (पैप्स) पर बुरी तरह भड़कती नजर आईं। एक स्टोर लॉन्च इवेंट के दौरान पैप्स द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर एक्ट्रेस ने सबके सामने उनकी क्लास लगा दी थी। इंटरनेट पर जरीन के इस कदम की सराहना हो रही है। अब इस विवाद में बिग बॉस फेम और अभिनेता एजाज खान की एंट्री हो गई है। एजाज ने एक वीडियो जारी कर पैपराजी को बेहद सख्त लहजे में लताड़ा है और जरीन खान से तुरंत माफी मांगने को कहा है।
"क्या तुम अपनी मां-बहनों से भी ऐसी ही बात करते हो?"एजाज खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए पैपराजी की हरकतों पर गहरा गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, "क्या कर रहे हो तुम लोग, क्या हो गया है तुमको? जरीन खान को तुम लोग क्या बोल रहे हो? क्या तुम अपनी मां-बहनों से भी घर पर ऐसे ही बात करते हो क्या? धीरे-धीरे तुम लोग कुछ ज्यादा ही फ्री होते जा रहे हो।" एजाज ने आगे कहा कि सभी पैप्स बुरे नहीं हैं, लेकिन कुछ लोगों की वजह से पूरी बिरादरी का नाम खराब हो रहा है।
व्यूज के चक्कर में मर्यादा भूलने का लगाया आरोपएजाज खान ने पैपराजी पर सिर्फ इंस्टाग्राम व्यूज और रील्स के लिए अभिनेत्रियों की प्राइवेसी में दखल देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "तुम लोग अपने इंस्टाग्राम व्यूज बढ़ाने के लिए कोई भी लड़की रास्ते से जा रही है, तो उसे पीछे से रिकॉर्ड करने लगते हो। तुम्हें यह समझना चाहिए कि वह किसी की मां है, बहन है या किसी स्टार की बीवी है। तुम यह गंदी हरकत लगभग सभी बड़ी हीरोइनों के साथ दोहरा रहे हो, तुम्हें शर्म नहीं आती?"
एजाज की खुली चेतावनी: 'सुधर जाओ नहीं तो...'वीडियो में एजाज खान का गुस्सा यहीं नहीं रुका, उन्होंने पैपराजी को चेतावनी देते हुए अपनी पत्नी का भी जिक्र किया। एजाज ने कहा, "अच्छा है कि मेरी बीवी इन सब जगहों पर कहीं बाहर जाती नहीं है। अगर मेरे घर की किसी महिला के साथ तुमने कभी ऐसी ओछी हरकत की होती, तो मैं तुम्हें कुत्ता बनाकर मारता और छह दिन तक बंद रखता। सुधर जाओ नहीं तो गुजर जाओगे।"
जरीन खान और हर महिला से माफी मांगने की मांगएजाज खान ने वीडियो के अंत में पैपराजी को नसीहत देते हुए कहा कि जो लोग खुद पैसे देकर कैमरे के सामने आते हैं, उन्हें रिकॉर्ड करो, लेकिन किसी के साथ जबरदस्ती मत करो। उन्होंने कहा, "औरतों की इज्जत करना सीखो। आज बात सिर्फ जरीन खान की नहीं है, बल्कि हर उस महिला की है जिसे इस तरह अनकंफर्टेबल फील कराया जाता है। तुम लोग तुरंत सुधर जाओ और जरीन खान के साथ-साथ हर उस औरत से माफी मांगो जिसके साथ तुमने ऐसी हरकतें की हैं।"
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.