राजस्थान में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन करके यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. आयोग ने साफ किया है कि यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी की गई है. एडमिट कार्ड अलग से एग्जाम डेट से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे.
जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वो RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. इससे उम्मीदवार पहले से अपनी यात्रा और ठहरने की तैयारी कर सकेंगे.
9651 पदों पर होगी भर्ती, 12 से 18 जुलाई तक परीक्षाइस भर्ती अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में कुल 9,651 वरिष्ठ अध्यापक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पहले आयोग ने 6,500 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, लेकिन बाद में रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी गई. परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित होगी. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शुरू होगी.
एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़े नए नियमआयोग के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. वास्तविक एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिनमें एग्जाम सेंटर का पूरा पता होगा. परीक्षा केंद्र का मेन गेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी.
इस बार परीक्षा में OMR शीट पर सभी प्रश्नों के आंसर भरने के लिए पांचवां विकल्प भी दिया गया है. इस विकल्प को भरने के लिए प्रत्येक पेपर में 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. साथ ही, परीक्षा में एक-तिहाई (1/3) अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी.
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिपContact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.