नई द‍िल्‍ली, 5 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. पीएम इंडोनेशिया से इंडो-पैसिफिक मिशन की शुरुआत करेंगे. इस दौरे को भारत-इंडोनेशिया संबंधों, खासकर ऊर्जा और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने वाला माना जा रहा है.


Prime Minister मोदी का यह यात्रा इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर हो रही है. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.


इंडोनेशिया जकर्ता में बिहार कम्युनिटी प्रेसिडेंट तथा पीटी एएमएमएएन मिनिरल इंटरनेशनल डायरेक्टर नवीन चंद्र लाल ने से बात करते हुए बताया क‍ि हम Prime Minister मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हम उनके पिछले दौरे पर भी उनका स्वागत करने गए थे. अब एक बार फिर से उनके स्‍वागत के ल‍िए तैयार हैं.


उन्‍होंने कहा क‍ि सबसे जरूरी बात यह है कि India और इंडोनेशिया के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं. दोनों देशों के बीच एनर्जी सेक्‍टर में काफी ज्‍यादा सहयोग है. दोनों देशों के बीच सामान और रिसोर्स का काफी लेनदेन होता है. जैसे, कोयला माइनिंग में काफी काम होता है.


उन्‍होंने बताया क‍ि इसके अलावा न‍िकेल, कॉपर और अन्‍य क्र‍िट‍िकल म‍िनरल के मामले में दोनों देश म‍िलकर काफी काम कर सकते हैं. आज के दौर में India को क्र‍िट‍िकल म‍िनरल की जरूरत है और इंडोनेश‍िया एक पार्टनर की तरह सहयोग कर सकता है. जैसा क‍ि सभी जानते ही हैं इंडोनेशिया में निकेल का काफी भंडार है, जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी में बड़े पैमाने पर होता है.


वहीं, श‍िव दवे का कहना है क‍ि जब से Prime Minister मोदी जी ने देश की कमान संभाली है तब से देश की गर‍िमा काफी ऊपर पर उठी है. उससे पहले की बात करें तो देश की छव‍ि काफी धूम‍िल थी. पीएम ने ज‍िस तरह से देश की छव‍ि को उबारा है. ज‍िस तरह से कोव‍िड की क्राइस‍िस को India ने संभाला वह इंडोन‍िश‍िया के साथ-साथ बाकी देशों के ल‍िए भी बहुत बड़ी सीख रही.


दवे ने बताया क‍ि India और इंडोनेशिया धीरे-धीरे काफी करीब आए हैं. इसके पीछे ट्रेड तो मुख्‍य वजह है ही, साथ ही साथ स्‍ट्रैट‍िज‍िक र‍िलेशन भी बहुत बड़ा कारण है. आज दोनों देशों के बीच म‍िलिट्री और एक्सपोर्ट्स के डिस्कशन हो रहे हैं. ऑफ-रोड माइन‍िंग इक्‍व‍िपमेंट में बातें आगे बढ़ी हैं.


उन्‍होंने बताया क‍ि इंडोनेश‍िया लंबे समय से India को कोयला और पाम ऑयल सप्‍लाई करता रहा है. वहीं India की तरफ से कई स्‍ट्रैट‍िज‍िक चीजों का न‍िर्यात होता है. व्यापार का अपना एक र‍िश्‍ता है जो कई वर्षों से हमारे बीच बना हुआ है.



एवाई/पीएम

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.