साणंद (Gujarat), 4 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को Gujarat के साणंद में सीजी सेमी की ओएसएटी सुविधा का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना India के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह साबित करती है कि देश जिस लक्ष्य का संकल्प लेता है, उसे पूरा करके दिखाता है.


Prime Minister ने कहा, “पांच वर्ष पहले India ने वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनने का संकल्प लिया था. ‘डिजाइन इन इंडिया’ और ‘मेक इन इंडिया’ के विजन के साथ देश लगातार आगे बढ़ा है और आज तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट में व्यावसायिक स्तर पर चिप पैकेजिंग का उत्पादन शुरू होना इस संकल्प के साकार होने का प्रमाण है. वर्ष 2024 में उन्हें इस संयंत्र का शिलान्यास करने का अवसर मिला था. इसके बाद अगस्त 2025 में यहां टेस्टिंग चिप का काम शुरू हुआ और अब इसका विधिवत उद्घाटन हो गया है. शिलान्यास से उत्पादन तक का यह सफर हजारों लोगों की मेहनत, समर्पण और तकनीकी क्षमता का परिणाम है.”


Prime Minister मोदी ने कहा, “सीजी सेमी का यह प्लांट भारत, जापान और थाईलैंड के औद्योगिक साझेदारों के साझा प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण है. यह केवल एक व्यावसायिक परियोजना नहीं, बल्कि तकनीक, विश्वास और वैश्विक साझेदारी का ऐसा मॉडल है, जो India की सेमीकंडक्टर यात्रा को नई गति देगा और देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूत स्थान दिलाएगा.”


उन्होंने बताया, “इस संयंत्र से हर वर्ष लगभग 20 करोड़ चिप्स का उत्पादन होने की उम्मीद है. कंपनी जल्द ही इस लक्ष्य को हासिल करेगी. ‘सेमिकॉन इंडिया’ कार्यक्रम अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है और India चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के हर क्षेत्र में अपनी क्षमता मजबूत कर रहा है.”


Prime Minister ने कहा, “India में सेमीकंडक्टर उद्योग का विस्तार अचानक नहीं हुआ है, बल्कि यह पिछले एक दशक में आई इलेक्ट्रॉनिक्स क्रांति का अगला चरण है. पहले देश में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण पर जोर दिया गया, फिर उनके कंपोनेंट्स का उत्पादन बढ़ा और अब सेमीकंडक्टर निर्माण की दिशा में भी India तेजी से आगे बढ़ रहा है. इससे इलेक्ट्रॉनिक्स की पूरी वैल्यू चेन India में विकसित होगी, जिससे देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती दोनों को नई दिशा मिलेगी.”


पीएम मोदी ने कहा, “विकसित India का रोडमैप आधुनिक तकनीक, नवाचार और विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने पर आधारित है. ‘मेक इन इंडिया’ का अगला चरण सेमीकंडक्टर उद्योग है, जो आने वाले वर्षों में रोजगार, निवेश, अनुसंधान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के नए अवसर पैदा करेगा.”


Prime Minister ने सीजी सेमी की पूरी टीम को उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि India जल्द ही वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में अग्रणी देशों की कतार में शामिल होगा.



एससीएच/एबीएम

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.