वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टी20 में डेब्यू का मौका दिया गया. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए, उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्यवंशी से पहले 8 और खिलाड़ी सचिन से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं. (PC-GETTY IMAGES)
अगर मेंस और वीमेंस क्रिकेट की बात की जाए तो वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम था, जिन्होंने 15 साल 239 दिन की उम्र में इंडिया के लिए पहला मैच खेला था. (PC-PTI)
2 और खिलाड़ी शर्मिला चक्रवर्ती और रजनी वेणुगोपाल भी 15 साल की उम्र में इंडिया के लिए डेब्यू कर चुकी हैं. शर्मिला चक्रवर्ती ने 15 साल, 241 दिन और रजनी वेणुगोपाल ने 15 साल 283 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. (PC-X)
टी कामिनी 16 साल 136 दिन, ऋचा घोष 16 साल 137 दिन, गार्गी बनर्जी 16 साल 165 दिन, नीलिमा जोगालेकर 16 साल, 184 दिन और स्नेहा दीप्ति 16 साल 204 दिन की उम्र में डेब्यू कर चुकी हैं. (PC-PTI)
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.