अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और न्यायिक विभाग में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया है. अब इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजएशन पास उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं.
यह भर्ती सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) के माध्यम से की जा रही है. आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 9 जुलाई 2026 कर दी गई है. पहले यह तारीख 23 जून 2026 तय थी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है. इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज होनी चाहिए. वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट जैसे कंप्यूटर का उपयोग करने की जानकारी भी जरूरी है.
एज लिमिट और छूटभर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी.
कैसे होगा चयन?उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी. इसके बाद कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (Computer Proficiency Test) आयोजित की जाएगी. अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन किया जाएगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी.
ऐसे करें आवेदनउम्मीदवार SSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती लिंक खोलें. पहले भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और अपनी एलिजिबिलिटी सुनिश्चित करें. इसके बाद नया रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक जानकारी भरें और लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करें. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन जमा कर उसकी कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.