क्या आप आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्रों में घंटों तक लाइन में खड़े होने से परेशान हैं? भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने नए मोबाइल एप के माध्यम से एक शानदार और मुफ्त सेवा शुरू की है।
अब आप अपने घर से ही स्मार्टफोन का उपयोग करके आधार में अपना ईमेल पता जोड़ या बदल सकते हैं। यह सुविधा आधार उपयोगकर्ताओं के लिए 1 जुलाई 2026 से उपलब्ध है और इसे बिना किसी शुल्क के केवल 6 महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
ईमेल अपडेट करना क्यों आवश्यक है?
UIDAI के अनुसार, आधार के साथ ईमेल जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे कई लाभ मिलते हैं।
- रियल टाइम नोटिफिकेशन: जब भी आप आधार नंबर का उपयोग करके किसी प्रकार की ऑथेंटिकेशन (सत्यापन) की मांग करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर तुरंत एक अलर्ट प्राप्त होगा।
- सुरक्षा और पारदर्शिता: ईमेल अपडेट करने से उपयोगकर्ताओं की पारदर्शिता बढ़ेगी। यदि कोई आपके आधार का गलत उपयोग करने की कोशिश करेगा, तो आपको तुरंत सूचित किया जाएगा, जिससे आप धोखाधड़ी से बच सकेंगे।
आधार एप में कई उपयोगी फीचर्स हैं:
यह नया आधार एप केवल ईमेल अपडेट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए कई अन्य फीचर्स भी शामिल हैं।
फेस ऑथेंटिकेशन:
पहचान की पुष्टि के लिए किसी भौतिक दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। यह एप फेस ऑथेंटिकेशन का समर्थन करता है, जिससे आपका चेहरा स्कैन होते ही आपकी पहचान सत्यापित हो जाती है।
बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक:
इस एप में फिंगरप्रिंट और आईरिस के गलत उपयोग को रोकने के लिए वन-टैप बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा है। एक क्लिक में आप अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं, जिससे आपकी अनुमति के बिना कोई भी आपका फिंगरप्रिंट नहीं इस्तेमाल कर सकता।
एन्क्रिप्टेड क्यूआर कोड:
यूजर्स को अपनी पहचान साबित करने के लिए पूरे आधार कार्ड की फोटोकॉपी साझा करने की आवश्यकता नहीं है। एप के एन्क्रिप्टेड क्यूआर कोड का उपयोग करके, आप केवल आवश्यक जानकारी साझा कर सकते हैं, जिससे आपका डेटा सुरक्षित रहेगा।
- ई-आधार डाउनलोड करने की सुविधा।
- अपनी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री की जांच कर सकते हैं।
- इस एप के माध्यम से आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
- इसके अलावा, ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए OVSE QR Code स्कैन करके होटल चेक-इन, अस्पताल में भर्ती, विजिटर मैनेजमेंट और गिग वर्कर ऑनबोर्डिंग जैसी सेवाओं में तेज और सुरक्षित पहचान सत्यापन कर सकते हैं।
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.