Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ रिलीज हो गई है. फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ का कारोबार भी नहीं किया है. हालांकि, इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में हुमा कुरैशी की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. लेकिन फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिला है, लोग फिल्म की कहानी से भी खुश नहीं हैं. बेशक इस फिल्म की शुरुआत स्लो रही हो, पर हुमा कुरैशी ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं. जिनमें से एक ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की मोहसिना भी है. वो पिक्चर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट दिखी थीं. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक रोमांटिक सीन से पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस को डांट लगा दी थी, क्योंकि वो एक्टर को नवाज भाई कह रही थीं.


हुमा कुरैशीइस वक्त अपनी फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के प्रमोशंस में लगी हुई हैं. जिसके लिए लल्लनटॉप में पहुंचीं, इस दौरान फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के कुछ सीन्स पर उन्होंने बात की. साथ ही उस रोमांटिक सीन का किस्सा भी सुनाया, जिससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उन्हें बुलाकर डांट लगाई थी. दरअसल फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ हुमा कुरैशी की केमिस्ट्री और उनका आइकॉनिक डायलॉग “परमिशन लेनी चाहिए ना” काफी पसंद किया गया था.

‘नवाज भाई’ कहने पर हुमा को क्यों डांटा?

हुमा कुरैशी से इंटरव्यू में सवाल हुआ कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में रोमांटिक सीन्स से पहले भी क्या वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नवाज भाई कहती थीं. तो इस पर वो किस्सा बताती हैं कि- ” इसे लेकर उन्होंने मुझे बहुत डांटा इधर आओ तुम, मन से तुम्हें जो मानना है मानो, लेकिन रोमांटिक सीन से पहले भाई बोलोगी तो मैं कैसे रोमांस करूंगा.” इस दौरान वो फिल्म की फीस के बारे में भी बताती हैं. एक्ट्रेस कहती हैं- काफी लूटा था इन लोगों ने मुझे, हालांकि, वो काफी हंसी मजाक में सबकुछ कहती दिखीं. बताते चलें कि हुमा कुरैशी को फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दोनों पार्ट्स के लिए 65,000 से 75,000 के बीच फीस मिली थी. इस दौरान वो अपने आइकॉनिक डायलॉग “परमिशन लेनी चाहिए ना” को लेकर भी बात करती हुई नजर आईं.


दरअसल ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ एक कल्ट फिल्म है, जिसके डायरेक्टर, को-राइटर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ही हैं. जबकि, कहानी अनुराग कश्यप और जीशान कादरी ने मिलकर लिखी थी. फिल्म का पहला पार्ट 22 जून 2012 को आया था और पार्ट 2 को 8 अगस्त 2012 को लाया गया. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फैजल खान का रोल किया था और मनोज बाजपेयी ने सरदार खान के किरदार में धमाल मचाया. वहीं, ऋचा चड्ढा, तिग्मांशु धूलिया और पंकज त्रिपाठी ने भी शानदार काम किया था.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.