SS Rajamouli On Varanasi: दिग्गज फिल्मेककर एसएस राजामौली इस वक्त यूरोप में हैं. उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ के काम से ब्रेक लिया हुआ है और वो फ्रांस में चल रहे एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए. इस फिल्म फेस्टिवल में राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और ‘ईगा’ की स्क्रीनिंग हुई है. इस दौरान राजामौली ने वहां मौजूद लोगों से बातें की और अपनी अगली फिल्म यानी ‘वाराणसी’ को लेकर अहम सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कंफर्म किया कि ‘वाराणसी’ दो या तीन पार्ट में नहीं आएगी, बल्कि एक ही फिल्म होगी.


‘वाराणसी‘ को लेकर बातचीत के दौरान एसएस राजामौली ने बताया, “आप अंटार्कटिका की सर्दी और बर्फ को एक्सपीरियंस करने वाले हैं. रामायण के देवताओं को, प्राकृतिक आपदाओं को और शानदार चीज़ों को भी एक्सपीरियंस करने वाले हैं. ये वो चीज़ें हैं, जिनका आप अनुभव करेंगे, लेकिन इन सबके मूल में पिता और बेटे की भावनाएं हैं. ये सब मिलकर आपके लिए वाराणसी का अनुभव बनाते हैं.”

राजामौली ने दिया ये जवाब

इसी दौरान उनसे किसी ने सवाल किया कि ये प्रोजेक्ट सिंगल फिल्म होगी या फ्रेंचाइज? राजामौली ने जवाब में कहा, “एक फिल्म. हां, एक फिल्म.” राजामौली ने ‘बाहुबली’ को दो पार्ट में बनाया था. एक ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और दूसरी ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’. उनकी ये दोनों ही फिल्में बंपर कमाई करने में कामयाब रही थी. दूसरे पार्ट ने ज्यादा कमाई की थी. वहीं ‘आरआरआर’ को राजामौली ने एक ही पार्ट में बनाया था. ये भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी.

वाराणसी का कास्ट

वाराणसी राजामौली का एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसका बजट करीब 1300 करोड़ रुपये के आस पास है. फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म के जरिए ही प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में करीब 8 साल के बाद वापसी कर रही हैं. फिल्म के कई सीक्वेंस फिल्माए जा चुके हैं, मगर अभी भी अहम सीन्स की शूटिंग बाकी है. ये बात खुद राजामौली ने एक बातचीत में बताई है.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.