रांची, 28 जून . Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन Sunday को एक अलग अंदाज में नजर आए. मॉनसून के सुहाने मौसम का आनंद लेने के लिए वह खुद कार चलाकर राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल पहुंच गए. उनके साथ उनकी पत्नी गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी थीं.


सफर के दौरान उन्होंने ड्राइविंग करते और गुनगुनाते हुए अपने वीडियो और तस्वीरें भी social media पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. जोन्हा फॉल पहुंचकर Chief Minister ने कुछ समय प्राकृतिक वातावरण के बीच बिताया.उन्होंने स्थानीय फलों का स्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की.


अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने social media पर लिखा, ‘आज रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला. इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई.’


उन्होंने आगे लिखा कि बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास कराता है कि Jharkhand प्रकृति का अनुपम उपहार है. यह हमारी साझी धरोहर है, जिसे सहेजना और संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.


उन्होंने कहा कि Jharkhand के किसी भी हिस्से में जाएं, प्रकृति अपने अलग-अलग रंगों में आपका स्वागत करती दिखाई देगी और सभी सैलानियों का राज्य में स्वागत है.


जोन्हा फॉल से Chief Minister ने एक रील भी साझा की, जिसके बैकग्राउंड में क्षेत्रीय गीत ‘हमर सोना Jharkhand, हमर हीरा Jharkhand’ बज रहा है.


वीडियो में वह मुस्कुराते हुए लोगों से पूछते हैं- ‘कैसा लग रहा है… ये जंगल… ये वादियां… ये हमारा Jharkhand!’ इस रील के साथ उन्होंने लिखा, ‘यहां जंगल जीवन हैं, झरने संगीत हैं, हरियाली की गोद में बसता Jharkhand अद्वितीय है.’ हेमंत सोरेन का यह अंदाज नया नहीं है.


वह पहले भी कई मौकों पर खुद कार चलाकर विभिन्न स्थानों का दौरा करते और रास्ते में आम लोगों से सहजता से मिलते-जुलते नजर आए हैं.



एसएनसी/डीकेपी

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.