Saif Ali Khan on Haiwaan Movie: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 1990 और 2000 के दशक की सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से रहे हैं. 17 साल बाद दोनों अपकमिंग थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में फिर से साथ काम करने जा रहे हैं. ये फिल्म ‘ये दिल्लगी’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘कीमत’, ‘आरजू’ और ‘टशन’ के बाद उनकी सातवीं फिल्म होगी. जहां फैंस उनके दोबारा साथ आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं सैफ ने हाल ही में अक्षय के साथ फिर से काम करने के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के रोल को लेकर भी खुलासा कर दिया.


सैफ अली खान और अक्षय कुमार आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई ‘टशन’ में नजर आए थे. इसके बाद वो किसी प्रोजेक्ट में साथ नहीं दिखाई दिए और अब 17 साल बाद दोनों के बड़े पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सैफ अली खान ने हाल ही में प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की.

हैवान पर क्या बोले सैफ अली खान?

‘वैरायटी इंडिया’ के साथ बातचीत में सैफ अली खान ने कहा कि ‘हैवान’ उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है. एक्टर ने कहा, “हम बहुत लकी हैं कि वो (अक्षय कुमार) फिल्म में ये रोल निभा रहे हैं. ये और भी रोमांचक है क्योंकि उनका एक खतरनाक, नेगेटिव रोल है और मैंने उन्हें ऐसा रोल करते हुए बहुत कम देखा है. मैं इसे देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.”


यह भी पढ़ें – Haiwaan से 17 साल पहले जब टशन लेकर आए सैफ-अक्षय, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा था हाल?

कैसी है सैफ और अक्षय की दोस्ती?

अपनी दशकों पुरानी दोस्ती और रिश्ते के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने अक्षय कुमार के बारे में कहा, “मैं अक्षय को बहुत पसंद करता हूं. वो मेरे लिए बड़े भाई जैसे हैं. हम एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं. जिसने इतने लंबे समय तक काम किया हो, उसके लिए मन में एक खास रिस्पेक्ट होती है. हमने साथ में बहुत कुछ देखा है. हमारी केमिस्ट्री हमेशा से बहुत अच्छी रही है.”

कब रिलीज होगी हैवान?

प्रियदर्शन की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘हैवान’ इस साल 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले बनी ये फिल्म प्रियदर्शन की ही 2016 की मलयालम थ्रिलर ‘ओप्पम’ का रीमेक है, जिसमें मोहनलाल और समुथिरकानी ने काम किया था.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.