DU Admission 2026 : दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन करने और CUET (UG) 2026 की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सों की करीब 71 हजार सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के पहले चरण के तहत कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS-UG 2026) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है.


जिन उम्मीदवारों ने CUET (UG) 2026 परीक्षा दी है और दिल्ली यूनिवर्सिटी के किसी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें समय रहते CSAS पोर्टल https://admission.uod.ac.in/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. 


CSAS पोर्टल के जरिए होगा एडमिशन


दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सभी अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन CSAS (UG)-2026 के जरिए ही होगा. यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में चलने वाले 73 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बी.ए. प्रोग्राम में दाखिला केवल CUET (UG) 2026 के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा. उम्मीदवार अपने CUET (UG) 2026 एप्लीकेशन नंबर की मदद से CSAS (UG)-2026 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 


एडमिशन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी


दिल्ली यूनिवर्सिटी की अंडरग्रेजुएट एडमिशन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी. जिसमें पहले चरण (Phase-I)  में यूनिवर्सिटी में आवेदन और रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. वहीं दूसरे चरण (Phase-II) में उम्मीदवार अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज का चयन करेंगे और तीसरे चरण (Phase-III) में सीट अलॉटमेंट और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होगी. 


रजिस्ट्रेशन के दौरान देनी होगी फीस


CSAS (UG)-2026 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को एक बार आवेदन शुल्क जमा करना होगा. यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा.  UR / OBC-NCL / EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. SC / ST / PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है.  इसके अलावा BFA, B.Sc (PE, HE & S) और B.A. (Hons.) Music में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 400 रुपये एक्सटा शुल्क देना होगा. ECA और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमेरेरी कोटा के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक कोटा के लिए 100 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे. यूनिवर्सिटी ने बताया है कि आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी, जब आवेदन शुल्क जमा हो जाएगा. 


यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, 2600 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स


नियमित रूप से चेक करते रहें वेबसाइट


दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि एडमिशन से जुड़े सभी अपडेट, शेड्यूल और आधिकारिक घोषणाओं के लिए नियमित रूप से एडमिशन वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. यूनिवर्सिटी ने यह भी बताया है कि CSAS (UG)-2026 के दूसरे चरण (Phase-II) का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा. 


CUET वाले तुरंत कैसे करें अप्लाई?


CUET (UG) 2026 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS (UG) पोर्टल https://admission.uod.ac.in/ पर जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद अपने CUET एप्लीकेशन नंबर से लॉग इन करें, जरूरी जानकारी भरें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 


यह भी पढ़ें - NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.