Vikrant Massey on Mirzapur Series: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में विक्रांत मैसी ने बबलू पंडित का किरदार निभाया था और उनके इस रोल को ऑडियंस से काफी प्यार मिला था. हालांकि, पहले सीजन से ही उन्हें बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद फैंस उम्मीद कर रहे थे कि शायद वो अब ‘मिर्जापुर द मूवी’ में नजर आएंगे. लेकिन हाल ही में इस फिल्म का टीजर आया, जिसमें विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार नजर आए. इसी बीच विक्रांत मैसी ने ‘मिर्जापुर’ शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है. विक्रांत ने कहा कि उन्हें आज भी अफसोस है कि उनके किरदार को पहले सीजन में ही खत्म कर दिया गया, क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो वो आगे भी इस सीरीज का हिस्सा बने रहते. इतना ही नहीं, एक्टर ने बताया कि मिर्जापुर के सेट पर करीब 85 फीसदी कास्ट और क्रू पुरुष थे, जिसकी वजह से वहां अक्सर मेल ईगो हावी रहती थी.
विक्रांत मैसी ने हाल ही में वेब शो ‘मिर्जापुर’ के बारे में बात करते हुए कहा, “काश उन्होंने मुझे मारा न होता.” मैसी शो के सिर्फ पहले सीजन में दिखे थे, क्योंकि उस सीजन में उनके किरदार ‘बबलू पंडित’ की मौत हो गई थी. फैंस सोच रहे थे कि क्या वो ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का हिस्सा होंगे, लेकिन फिल्म के टीजर से साफ हो गया कि उनकी जगह जितेंद्र कुमार ने ले ली है.
विक्रांत मैसी का बड़ा खुलासाहालिया बातचीत में विक्रांत मैसी ने मिर्जापुर के बारे में कहा, “जब ‘मिर्जापुर’ मेरे पास आई, तो असल में ये बस कुछ एक्साइटेड लोगों का एक साथ आना था. इसमें कई बेहतरीन महिलाएं भी शामिल थीं, लेकिन शो में मेनली लगभग 85% पुरुष थे – कैमरे के आगे और पीछे दोनों तरफ. ये बस लोगों का एक ग्रुप था जो एक साथ आए और कहा, ‘चलो यह शो बनाते हैं’. तो ये बस कुछ लोगों का एक साथ आना था, जिसमें से लोगों को बाहर निकलना और अपने टेस्टोस्टेरोन, अपने मेल ईगो को जाहिर करना था.”
यह भी पढ़ें – करण जौहर की दोस्ताना 2 को बड़ा झटका, फिल्म के कप्तान ने ही छोड़ दिया साथ!
जितेंद्र शर्मा ने विक्रांत मैसी को किया रिप्लेसअब इस सीरीज को बड़े पर्दे पर फिल्म के तौर पर लाया जा रहा है, जिसकी कहानी साल 2018 की टाइमलाइन पर बेस्ड है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ फिल्म में श्रिया पिलगांवकर एक बार फिर स्वीटी गुप्ता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि दिव्येंदु शर्मा भी मुन्ना भैया बनकर वापसी कर रहे हैं. हालांकि, इसमें बबलू पंडित के किरदार में विक्रांत मैसी नहीं, बल्कि ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार नजर आएंगे. ये फिल्म 4 सितंबर को थिएटरों में रिलीज होगी.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.