आईपीएल 2026 में अपना परचम लहराने पहुंची दोनों टीमें एक से बढ़कर एक धुरंधर थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाते हुए आईपीएल के फिनाले में लगातार दूसरी बार जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस एक बार फिर ट्रॉफी के पास जाकर जीत अपने नाम नहीं कर सकी. खिताबी मुकाबले में गुजरात का परफॉर्मेंस बेहद खराब नजर आया. पूरी टीम फाइनल के दबाव से जूझ रही थी. इतनी बुरी हार के बाद फैंस ने कई बड़े सवाल कर दिए हैं. उनका कहना है टीम का चयन गलत हुआ. ऐसे में आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस इन 5 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाने का सोच सकती है.
ग्लेन फिलिप्स जिन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया
कई खिलाड़ी ऑल राउंडर होते हैं जिनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही बेहद शानदार होती है उनमें ही न्यूजीलैंड के आक्रामक खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स भी आते हैं. लेकिन इस सीजन उन्होंने शानदार फील्डिंग से तो फैंस का दिल जीता लेकिन बल्ले से वह पूरी तरह फ्लॉप रहे. फिलिप्स ने इस सीजन में 5 पारियों में केवल 67 रन बनाया और उनका औसत 16.75 रहा. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस पूरे टूर्नामेंट में ग्लेन से गेंदबाजी भी नहीं कराई. उनके इस खराब फॉर्म के चलते वे अगले ऑक्शन में रिलीज हो सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में सलेक्शन पर बड़ा अपडेट आया सामने, जानिए राजीव शुक्ला ने क्या कहा
साई किशोर कीमत 2 करोड़ रुपये
साई किशोर जो अपने बाएं हाथ के स्पिन के लिए जाने जाते हैं उनका आईपीएल 2026 का यह सफर बेहद निराशाजनक रहा. साई को भी इस सीजन अपनी आक्रमक बल्लेबाजी का मौका टीम मैनेजमेंट ने नहीं दिए. उन्हे सिर्फ दो पारियों में खेलने का मौका मिला. इसमें उनके हाथ सिर्फ एक सफलता लगी. गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स की तरह इस सीजन युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौका दिया और किशोर से ऊपर मानव सुधार जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया. गुजरात टाइटंस का यह कदम देख साफ पता चलता है कि अगले सीजन साई को रिलीज किया जा सकता है.
शाहरुख खान कीमत 4 करोड़ रुपये
लोअर-मिडिल ऑर्डर में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले शाहरुख खान का इस सीजन बेहद खराब परफॉर्मेंस देखने को मिला. शाहरुख को इस सीजन 5 पारियों में खेलने का मौका मिला जिसमे वो सिर्फ 46 रन ही बना सकें. उनकी औसत केवल 10.75 रही. चूंकि गुजरात के पास पहले से ही जेसन होल्डर जैसे अनुभवी खिलाड़ी का विकल्प मौजूद हैं इसलिए टीम शाहरुख को रिलीज कर सकती है.
इशांत शर्मा कीमत 75 लाख रुपये
इशांत शर्मा अब 37 साल के हो चुके हैं. वे अनुभवी तेज गेंदबाजो की लिस्ट में आते हैं. लेकिन इस सीजन में जीटी के हार के बाद ईशान की आगे की राह मुश्किल हो सकती है. आईपीएल 2026 में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. उनकी बढ़ती उम्र के कारण और गेंदबाजी की रफ्तार को देखते हुए जीटी उन्हें आईपीएल सीजन 2027 में रिलीज कर सकती है और अपने 75 लाख रुपयों का फंड सुरक्षित कर सकती है.
राहुल तेवतिया कीमत 4 करोड़ रुपये
इस लिस्ट में सबसे महंगे खिलाड़ी राहुल तेवतिया हैं. ऑक्शन में उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. अब अगले साल टाइटंस की रिलीज लिस्ट में इनका नाम हो सकता है. इस सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो तेवतिया ने 15 पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए जहां उनका औसत 27.14 का रहा. इससे पिछले सीजन में भी वह 12 पारियों में केवल 92 रन ही जोड़ पाए थे. ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर अपने पर्स में 4 करोड़ रुपये वापस जोड़ना चाहेगी.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.