CUET UG 2026 Admit Card : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिनकी परीक्षा तकनीकी कारणों की वजह से दोबारा आयोजित की जा रही है. जिन छात्रों की परीक्षा अब 6 जून और 7 जून 2026 को होगी, वे अपना अपडेटेड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
एनटीए ने साफ किया है कि यह एडमिट कार्ड सिर्फ उन उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं, जो 28 मई और 30 मई (पहली शिफ्ट) की परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्याओं से प्रभावित हुए थे. ऐसे छात्रों को पुराने एडमिट कार्ड की जगह नया हॉल टिकट ही परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा.
किन छात्रों के लिए जारी हुआ नया एडमिट कार्ड?
एनटीए की जारी सूचना के अनुसार, कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतें आने के कारण कई उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हुई थी. इसी वजह से प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया. अब इन उम्मीदवारों की परीक्षा 6 जून और 7 जून को आयोजित की जाएगी और उनके लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अपने नए एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें.
ऐसे डाउनलोड करें CUET UG 2026 का एडमिट कार्ड
1. अगर आप री-शेड्यूल परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं.
2. होमपेज पर दिखाई दे रहे CUET UG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5. इसे डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें - CBSE Re-evaluation 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया हुई शुरू; पोर्टल लॉन्च
एडमिट कार्ड में क्या-क्या चेक करना जरूरी है?
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करना चाहिए. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की शिफ्ट, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, उम्मीदवार का नाम और फोटो, जरूरी निर्देश चेक करना जरूरी है. अगर किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना होगा?
नटीए ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाना पूरा नहीं होगा. इसके साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूरी रूप से साथ रखना होगा. आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक डॉक्यूमेंट साथ ले जा सकते हैं. बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जा सकती है. परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए. साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है. एनटीए ने उम्मीदवारों से अपील की है कि पुराने एडमिट कार्ड पर भरोसा न करें और सिर्फ नए जारी किए गए एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा में शामिल हों.
यह भी पढ़ें - UKPSC PCS परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित, जस्मीत कौर ने किया टॉप
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.