बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' दर्शकों को काफी पसंद आई थी. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली थी, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था. इसी बीच एक नई खबर सामने आई है कि फिल्म की ये रोमांटिक जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुई नजर आएंगी, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया हैं. 


फिर साथ आए अहान और अनीत 


कई रिपोर्ट्स के अनुसार, अनीत और अहान की नई रोमांटिक फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है और मेकर्स इसकी तैयारी कर रहे है, जिसकी शूटिंग अक्टूबर या नवंबर में शुरू हो जाएगी. सूत्रों के अनुसार, 'सैयारा' की सफलता के बाद ये जोड़ी फिट से मोहित सूरी के साथ काम करने जा रही है. इस बार भी फैंस को नए अंदाज में रोमांस और स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलेगा. 


'उम्र के हिसाब से सही नहीं सीन,' जब 'गैंगस्टर' देखकर माता-पिता ने दिया रिएक्शन, तो टूट गया था कंगना रनौत का दिल


दोनों का वर्कफ्रंट


वहीं बात करें वर्कफ्रंट की, तो अहान फिलहाल निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म का काम जुलाई तक पूरा हो सकता हैं. वहीं अनीत अपनी हॉरर फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग में बिजी हैं. इसके बाद दोनों मोहित सूरी के साथ आने वाले हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के नाम को लेकर चर्चा हो रही है कि इसका नाम 'सतरंगा' हो सकता हैं. हालांकि सूत्रों ने इसे गलत बताया हैं. 


मोहित सूरी को पसंद है लव स्टोरीज


कुछ समय पहले ही मोहित सूरी ने भी बताया था कि उन्हें लव स्टोरीज बहुत पसंद है क्योंकि इसमें एक गहराई होती है, जो दर्शकों को आकर्षित करती हैं. सैयारा की टीम के साथ काम करना भी उनके लिए खास होने वाला है और वो इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं. साथ ही उम्मीद कर रहे हैं कि इसके गाने भी फैंस के दिलों को छू पाएंगे. 


'राजा शिवाजी' के हिट होते ही भाग्यश्री ने शेयर की BTS तस्वीरें, लिखा इमोशनल नोट

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.