रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चैंपियन बनने के बाद सभी खिलाड़ियों के परिवार वाले ग्राउंड पर थे, विराट कोहली ने भी हर मोमेंट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एन्जॉय किया. RCB लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीती है, ऐसा करने वाली ये तीसरी टीम है. विराट का बल्ला पूरे सीजन चला, लेकिन सबसे यादगार पारी फाइनल की रही. उन्होंने नाबाद 75 रन बनाए और छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया.
विराट कोहली ने IPL 2026 में खेली 16 पारियों में 675 रन बनाए, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे. उन्होंने फाइनल में चेज करते हुए 42 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 75 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पूरे मैच में कोहली फन मूड में थे, क्योंकि शुरुआत से मैच पर RCB की मजबूत पकड़ रही. स्टैंड में बैठी अनुष्का शर्मा का भी हर इमोशन देखने को मिला. जब कोहली को आउट दिया गया तो वो मायूस हो गई, लेकिन जैसे ही थर्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया तो वो खुशी से झूम उठी.
𝗞𝗶𝗻𝗴 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶’𝘀 𝗺𝗮𝘀𝘁𝗲𝗿𝗰𝗹𝗮𝘀𝘀 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗱𝗮𝗻𝗰𝗲 𝗳𝗹𝗼𝗼𝗿 😉
Pure vibes. Wholesome. And so much more. Anushka Sharma, thank you for being our Day 1. ❤️ pic.twitter.com/7Qmxxv6QtG
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026
रॉयल चैलेंजर्स की जीत पर वह बहुत खुश हुईं. मैच के बाद विराट कोहली खुद उन्हें लेने गए और ग्राउंड पर लाए. फाइनल के बाद टीम ने होटल में रात भर जश्न मनाया. RCB ने पार्टी का वीडियो शेयर किया, जिसमें कोहली और अनुष्का साथ डांस कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 खत्म, अब टीम इंडिया का अगला मैच कब? एक्शन में दिखेंगे विराट-रोहित; नोट कर लीजिए शेड्यूल
When Virat Kohli smashed the winning six for RCB, the happiest person was Anushka Sharma 🥺🔥
- The Virat Kohli inside Anushka Sharma came alive at the very end! 😅🔥 pic.twitter.com/w6nankI11f
— Jara (@JARA_Memer) May 31, 2026
Virat Kohli giving his historic pads to the fans after winning the IPL, and the way Anushka Sharma smiled 🥹❤️ pic.twitter.com/jUSjlqd3VN
— Suprvirat (@Mostlykohli) June 1, 2026
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और उनकी पत्नियां IPL ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवा रही थीं. इस दौरान सभी बहुत खुश थे. तब विराट ने ट्रॉफी उठाई और कुछ पढ़ने लगे, कोहली का चेहरा हैरानी भरा था और अनुष्का और भुवि की हंसी छूट गई. ये फोटो भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि ट्रॉफी पर चैंपियन टीम का नाम और जिस साल ट्रॉफी जीती है वो लिखा जाता है. शायद कोहली वही ढूंढ रहे होंगे, या उन्होंने कुछ मजाक किया होगा जिस पर अनुष्का जोर से हंसने लगी.
Look at the Happiness of Virat Kohli, Anushka Sharma, Bhuvi & Krunal with IPL Trophy. ♥️🥹 pic.twitter.com/gwNZiyE4uV
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 1, 2026
THE HAPPINESS AND JOY OF VIRAT KOHLI & ANUSHKA SHARMA WITH IPL TROPHY. ♥️
- Virushka Moments! pic.twitter.com/XgppaIz55m
— Tanuj (@ImTanujSingh) June 1, 2026
यह भी पढ़ें- अब इन 3 टीमों के बदले जाएंगे कप्तान, ऋषभ पंत ने खुद छोड़ दी कप्तानी; IPL 2027 से पहले होगा एक्शन
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.