बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त की जयंती सोमवार को है. इस खास मौके पर एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद किया. जैकी ने नरगिस दत्त को लेकर एक खास बात शेयर की, जिसे देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक्ट्रेस नरगिस दत्त की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'नरगिस जी आप हमारे दिलों में सदैव रहेंगी. 1 जून 1929 - 3 मई 1981.'
ये भी पढे़ं: अपनी स्टूडेंट से ही हो गया प्यार, डिनर टेबल पर दे बैठे दिल, बेहद दिलचस्प है आर माधवन की लव स्टोरी

6 साल की उम्र में शुरू किया था एक्टिंग का सफर
कोलकाता में जन्मीं नरगिस ने अपने तीन दशक लंबे करियर में भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने महज 6 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी और 'मदर इंडिया' जैसी कालजयी फिल्म और 'रात और दिन' जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के नाम से वे आज भी जानी-जाती हैं. वो भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्हें 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही वो राज्यसभा में मनोनीत होने वाली पहली एक्ट्रेस भी बनीं.
राज कपूर के साथ जोड़ी को मिला खूब प्यार
उन्होंने महज 6 साल की उम्र में 1935 की फिल्म 'तलाश-ए-हक' से अपनी शुरुआत की. हालांकि, बतौर मुख्य एक्ट्रेस उनकी पहली फिल्म महबूब खान की 'तकदीर' थी. 1940 और 1950 के दशक में उन्होंने राज कपूर के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और ऐसा कहा भी जाता है कि ये जोड़ी असल जिंदगी में भी काफी करीब थी.

शादी की बात नहीं बनी तो नरगिस ने लिया अलग होने का फैसला
बताया जाता है कि 1948 में फिल्म 'बरसात' या 'अंदाज' के सेट पर नरगिस को देखकर राज कपूर अपना दिल हार बैठे थे. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेमिसाल थी और वो एक-दूसरे के पूरक माने जाते थे. नरगिस राज कपूर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन राज कपूर ने अपनी पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया. भविष्य की अनिश्चितता को देखते हुए नरगिस ने नौ साल बाद खुद को इस रिश्ते से अलग कर लिया.
ये भी पढे़ं: 5-6 साल की उम्र में डेब्यू, पहली फिल्म के लिए मिले 10,000 रुपये, जानें बॉबी देओल के बारे में 7 इंटरेस्टिंग बातें
‘मदर इंडिया’ के सेट से शुरू हुई नई कहानी
फिर, समय बदला और फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर नरगिस की मुलाकात सुनील दत्त से हुई . सेट पर लगी आग में सुनील दत्त ने एक्ट्रेस की जान बचाई थी, जिसके बाद दोनों ने 1958 में शादी कर ली. उनके तीन बच्चे हैं- संजय दत्त, नम्रता दत्त और प्रिया दत्त.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.