अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार रहे हैं. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें करीब 24 सितारे नजर आने वाले हैं. इसमें अक्षय के साथ ही रवीना टंडन भी नजर आने वाली हैं. अक्षय और रवीना भी लंबे समय के बाद इस फिल्म के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे. ऐसे में अब इस फिल्म से 'ऊंचा लंबा कद' का रीमेक रिलीज किया गया है, जिसे दिशा पाटनी और अक्षय पर फिल्माया गया है. गाने के रीमेक वर्जन को लोग ट्रोल कर रहे हैं.


अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' का गाना 'ऊंचा लंबा कद' का रीमेक वर्जन एक्स अकाउंट पर शेयर किया है और इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'आपने एक बार सुना था और अब तक इसकी खुमारी बरकरार है. अब वही वाइब हम जंगल में भी लेकर आ रहे हैं. एक ऊंचा लंबा कद फोरएवर.' गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया, जिसमें दिशा पाटनी के साथ अक्षय कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं. मिनटों में इस गानों पर कमेंट की झड़ी लग गई.


Image


वीडियो कॉल पर लिया ऑडिशन, फिर काम के बदले की गंदी डिमांड, सन्न रह गई थीं 'क्राइम पेट्रोल' की एक्ट्रेस


लोगों को आई कटरीना की याद


'ऊंचा लंबा कद' की रीमेक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जबरदस्त तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं. अक्षय की तो तारीफ की जा रही है लेकिन, दिशा पाटनी के बजाय लोग इस गाने में कटरीना कैफ को याद कर रहे हैं. एक यूजर ने गाने को लेकर लिखा, 'अक्की भाई अपने ही गानों की ऐसी की तैसी क्यों कर रहे हो. जो पहले बन गया वो अब नहीं बनेगा यार.' दूसरे ने कटरीना कैफ को रिप्लेस को लिखा, 'दिशा हमारी कटरीना को कभी रिप्लेस नहीं कर सकतीं.' तीसरे ने लिखा, 'उनका चार्म और मूव्स कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है.' 




इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका बॉलीवुड एक तरफ...कटरीना कैफ एक तरफ.' इसी तरह से 'ऊंचा लंबा कद' की रीमेक को लेकर लोग खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं. लोग दिशा की कटरीना कैफ से तुलना कर रहे हैं और एक्ट्रेस को काफी मिस कर रहे हैं. कुछ तो उनको कमबैक के लिए कह रहे हैं.


5-6 साल की उम्र में डेब्यू, पहली फिल्म के लिए मिले 10,000 रुपये, जानें बॉबी देओल के बारे में 7 इंटरेस्टिंग बातें


'ऊंचा लंबा कद' सॉन्ग के बारे में


इसके अलावा सॉन्ग 'ऊंचा लंबा कद' के बारे में बात की जाए तो इस गाने को पहली बार कटरीना कैफ और अक्षय कुमार पर फिल्मया गया था. गाने को फिल्म 'वेलकम' में फिल्माया गया था. इसे पहली बार काफी पसंद किया गया था. सॉन्ग को समीर ने लिखा था और आनंद राज के साथ ही कल्पना पटवारी गाया था. 19 साल बाद भी इस गाने क्रेज दर्शकों के बीच खूब है.


Image


कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'?


बहरहाल, अगर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज की बात की जाए तो इसमें अक्षय कुमार के साथ ही दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडीस, सुनील शेट्टी, अनिल कपूर, संजय दत्त, जॉनी लिवर जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म को 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.