अनीत पड्डा को फिल्म 'सैयारा' से जबरदस्त नेम-फेम मिला. अब वो मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल हो जा रही हैं. वो फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आएंगी. फिल्म को आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे. खबरें हैं कि अनीत ने फिल्म की शूटिंग रैपअप कर दी है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 'शक्ति शालिनी' से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, मेकर्स ने इस वीडियो को कंफर्म नहीं किया है.
माधुरी दीक्षित Vs ऐश्वर्या राय: कौन है ज्यादा अमीर? धक-धक गर्ल और विश्व सुंदरी की नेटवर्थ जानें
'शक्ति शालिनी' का वीडियो लीक?
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, इस वायरल वीडियो में एक महिला एक आदमी को पैर में रस्सी बांधते हुए घोड़े से घसीटती दिख रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से फैंस कैरेक्टर और फिल्म की स्टोरीलाइन को लेकर कयास लगा रहे हैं. वीडियो देखकर फैंस अनीत के पावरफुल रोल की उम्मीद लगा रहे हैं.
Aneet Padda's Intense Scene from Shakti Shalini#AneetPadda #ShaktiShalini pic.twitter.com/aFiWMYPKKG
— BollyGupp (@BollyGup) May 31, 2026
अक्षय-कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काटा था गदर, मेकर्स को 297% का बंपर मुनाफा
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य सरपोतदार ने हॉरर कॉमेडी की शूटिंग पूरी कर ली है. शूटिंग पवई के Chitrarth स्टूडियो में हुई. फिल्म ग्रैंड लेवल पर शूट हुई है. फिल्म में बुराई में अच्छाई की जीत का जश्न दिखाया जाएगा. लास्ट डे के शूट के बारे में सोर्स के हवाले से लिखा- बड़ा सेट, एक राजस्थानी गांव और घर के अंदर का नजारा दिखाने के लिए बहुत बड़े सेट बनाए गए. सीक्वेंस में गांव के लोग खासतौर पर महिलाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हुए दिखेंगी.
वीडियो देखने के बाद अनीत के फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. बता दें कि शक्ति शालिनी पिछले साल दिवाली पर अनाउंस हुई. फिल्म थामा के साथ अनाउंसमेंट प्रोमो लगाया गया था. अनीत की बात करें तो उन्होंने फिल्म सैयारा से बॉलीवुड डेब्यू किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की और फैंस के दिलों में जगह बनाई. पहली ही फिल्म से वो हिट हो गई थीं. फिल्म में अहान पांडे उनके अपोजिट रोल में थे.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.