2026 में सिनेमाघरों में कई हॉरर फिल्में रिलीज हुईं. इसमें कइयों ने अच्छा खासा परफॉर्म किया, जिसमें 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड करीब 300 करोड़ का बिजनेस किया और ये इस साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली हॉरर फिल्म बनी. लेकिन, इसके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक और हॉरर फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, जिसने महज चार दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट वसूल लिया और तगड़ा प्रॉफिट भी कमा लिया है. इस फिल्म का टाइटल 'ऑब्सेशन' है.


'ऑब्सेशन' हॉलीवुड की हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसमें रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स देखने के लिए मिलते हैं. इसकी तारीफ बॉलीवुड स्टार्स कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे ने भी खूब की और दर्शकों से इसे देखने का अनुरोध किया. फिल्म रिलीज होते ही दुनियाभर में छा गई. वहीं, जब इंडिया में रिलीज किया गया तो इसने बड़े-बड़े धुरंधरों को भी पीछे छोड़ दिया. जहां फिल्म ने वर्ल्डवाइड 148 मिलियन की कमाई की. वहीं, इंडिया में महज चार दिनों के कलेक्शन में बजट ही वसूल लिया.


नहीं थमी 'धुरधर 2' की कमाई, 'करुप्पू'-'दृश्यम 3' पर भारी पड़ी 'ब्लास्ट', जानें मंडे टेस्ट में 'देऊळ बंद 2' का भी हाल


'ऑब्सेशन' का इंडिया बॉक्स ऑफिस


सैकनिल्क के अनुसार, हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन 1.75 करोड़, दूसरे दिन 2.75 करोड़, तीसरे दिन 3.25 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर इंडिया में 7.75 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया था. इसके बाद अब फिल्म ने अपना पहला मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, इसने पहले सोमवार को 2 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इस हॉरर फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 9.75 करोड़ हो चुका है.


4 दिन में कमाया 28.57% प्रॉफिट


गौरतलब है कि हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' ने रिलीज के चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रॉफिट भी कमाया. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का निर्माण महज 7 करोड़ के बजट में किया गया था. फिल्म दुनियाभर में तो हिट रही साथ ही इंडिया में भी इसने चार दिनों में बजट वसूल लिया. इसके साथ ही 7 करोड़ के बजट और इंडिया नेट कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ने 28.57% से ज्यादा प्रॉफिट हासिल कर लिया.


कौन हैं खेसारी लाल यादव का लकी चार्म? 2 फ्लॉप और 1 एवरेज के बाद 'लौंडा' बनकर रातोंरात मिली पॉपुलैरिटी


'ऑब्सेशन' की कहानी


हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' की कहानी के बारे में बात की जाए तो इसमें बेयर (माइकल जॉनस्टन) नाम के शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो म्यूजिक स्टोर में काम करता है. वो अपनी सहकर्मी निक्की (इंडे नवारेटे) से  प्यार करता है. फिर वो प्यार का इजहार करता है और उसके शौक पूरा करता है. इसके लिए एक खिलौना खरीदता है, जिसके बाद जो सीन्स और मंजर देखने के लिए मिलते हैं वो रूह कंपाने वाले हैं. लोगों को इसकी कहानी काफी पसंद आ रही है और ये दुनिया भर की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.