Aakhri Sawal Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त को हम सभी काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में विलेन के तौर पर काम करते देख रहे हैं. हिंदी फिल्मों के साथ ही वे साउथ की फिल्मों में भी नेगेटिव रोल्स प्ले कर रहे हैं और उनके द्वारा निभाए किरदारों को पसंद भी किया जा रहा है. अब एक्टर को लंबे वक्त के बाद लीड रोल भी मिला है. उनकी फिल्म आखिरी सवाल रिलीज कर दी गई है. फिल्म की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं.


लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कोई कमाल नजर नहीं आया है. फिल्म को ऑडियंस के लिए तरसना पड़ रहा है. आखिरी सवाल को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक एक दिन भी इस फिल्म ने 1 करोड़ से ज्यादा नहीं कमाया है. विदेशों से भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म का कलेक्शन कितना हो चुका है.

आखिरी सवाल फिल्म ने कितने कमाए?

संजय दत्त की आखिरी सवाल फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे पर 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई 75 लाख रुपये की रही थी. अगर फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 80 लाख रुपये कमाए हैं. इस लिहाज से 3 दिनों में नेट कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 2.34 करोड़ रुपये का हो चुका है. इसका ओवरसीज कलेक्शन 40 लाख रुपये का हुआ है. इस लिहाज से 3 दिन में फिल्म ने 2.74 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म का बजट 30-40 करोड़ रुपये का माना जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म की कमाई कहीं भी नहीं टिकती और बहुत कम है.


ये भी पढ़ें- Aakhri Sawal Box Office Day 2: दो दिन में 2 करोड़ भी नहींसंजय दत्त की आखिरी सवाल का हुआ ऐसा हश्र

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) की कहानी पर आधारित है और उसके 100 साल के खास और हाइलाइटेड इवेंट्स का जिक्र इस फिल्म में देखने को मिला है. फिल्म फिलहाल उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पा रही है. इस फिल्म में संजय दत्त तो लीड रोल में हैं. वहीं उनके अलावा फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, अमित साध, त्रिधा चौधरी और मृणाल कुल्कर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं.

Contact to : xlf550402@gmail.com


Privacy Agreement

Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.