पश्चिम मध्य रेलवे ने रविवार को लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच ट्रेन संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक यात्री कोच और एक एलडब्ल्यूआरआरएम (लगेज ब्रेक एंड जेनरेटर कार) में हुई आग की घटना की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति गठित की है.
समिति को महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा नामित किया गया है, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे, आईसीएफ और आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी/पमरे (पीसीएसओ) को समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है.
कमेटी के सदस्यों में ये लोग शामिलअन्य सदस्यों में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर/पमरे (पीसीईई), प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/पमरे (पीसीएमई), प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/आईसीएफ, कार्यकारी निदेशक/पीएस एंड ईएमयू/आरडीएसओ और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/पमरे (पीसीएससी) शामिल हैं.
राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी आगबता दें कि रविवार सुबह लगभग 05:15 बजे जब ट्रेन संख्या 12431 त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस नागदा के पास से गुजर रही थी, तभी उसके पीछे के दो कोच में अचानक आग लग गई. सुबह के वक्त हुए इस हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन रेलवे की मुस्तैदी और त्वरित एक्शन की वजह से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा बच गया.
ट्रेनों के कोचों की गहन जांच करने का निर्णयइस घटना से सबक लेते हुए रेलवे ने प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल में अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी ट्रेनों के कोचों की गहन जांच करने का निर्णय लिया है. इसके तहत ट्रेनों में लगे फायर एक्स्टिंग्विशर, इलेक्ट्रिकल वायरिंग और इमरजेंसी एग्जिट की बारीकी से चेकिंग की जाएगी ताकि खामियों को दूर किया जा सके.
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी’रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूरे देश के रेल नेटवर्क का एहतियाती ऑडिट भी होगा, ताकि यात्रियों का सफर पूरी तरह सुरक्षित और बाधा रहित बनाया जा सके. एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है. सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
Contact to : xlf550402@gmail.com
Copyright © boyuanhulian 2020 - 2023. All Right Reserved.